चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, लाखों का माल समेटा

ग्रेटर नोएडा : एक बार फिर शहर में बंद घरों में चोरी करने वाला गिरोह सक्रीय हो गया है। ताजा मामला कासना कोतवाली क्षेत्र के बीटा दो सेक्टर का है। जहाँ बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सेक्टर बीटा दो के जी 261 में रहने वाली श्रृद्धा दीक्षित समाजसेवी हैं। उनका बेटा बंगलुरू में नौकरी करता है। वह बीते दिनों अपने बेटे से मिलने के लिए गई थीं। इसी दौरान मौका पाकर चोरों ने उनके घर से सात किलो चांदी, दस तोला सोना, बर्तन, इनवर्टर की बैट्री सहित कई अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। मामले की जानकारी सोमवार सुबह पीड़िता को हुई, जब पड़ोसियों ने उनको फोन किया। सूचना मिलने पर वह वापस ग्रेटर नोएडा आ गई और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

यह भी देखे:-

3 वर्ष की बच्ची की संदिग्ध परिस्थिति में दर्दनाक मौत
सलाखों के पीछे पहुंचे पति-पत्नी, मिलकर कर रहे थे ये अपराध
लाखों रुपए लेकर भी ठीक से नहीं की मकान की मरम्मत, दो छत गिरी, मुकदमा दर्ज
दो शातिर वाहन चोर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, चोरी की 19 मोटरसाइकिलें बरामद
ग्रेटर नोएडा : कासना पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ शातिर बदमाश, तीन गिरफ्तार
नोएडा : पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाशों को लगी गोली , पढ़ें पूरी खबर
नोएडा : ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, करने वाले गिरोह का पर्दाफाश पांच गिरफ्तार
 सिगरेट पीने को लेकर छात्रों के दो  गुटों में विवाद, 9 गिरफ्तार
नोएडा - 58 पुलिस ने लूटेरों के गैंग का किया पर्दाफाश, लूट व चोरी का माल बरामद
दादरी पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा
अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने का आरोप में तीन गिरफ्तार
बीटा-2 पुलिस के हत्थे चढ़े चार शातिर लूटेरे, लूटे हुए मोबाईल बरामद
शातिर लूटेरे के साथ सूरजपुर पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से लूटेरा घायल
दो मासूम बच्चों की हत्या कर आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
बिजली के दफ्तर में बदमाशों ने डाली डकैती
सौतेले पिता ने रची बेटी की गुमशुदा की कहानी