पर्यावरण मंत्री ने जनपद में बढ़ते प्रदूषण को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

  • मंत्री पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, उत्तर प्रदेश सरकार डॉ अरुण सक्सेना ने जनपद गौतम बुद्ध नगर का किया सघन भ्रमण।
  • मंत्री जी ने जनपद में बढ़ते प्रदूषण को लेकर संबंधित जनपदों के विभागीय अधिकारियों के साथ ओखला पक्षी विहार नोएडा में की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
  • मंत्री जी ने जनपद में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से संबंधित जनपदों के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदूषण पर अंकुश लगाने एवं कारगर उपाय किए जाने के उद्देश्य से आज माननीय मंत्री पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर अरुण सक्सेना ने जनपद गौतम बुद्ध नगर के ओखला पक्षी विहार नोएडा में जनपद गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर के संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, प्राधिकरण, पुलिस विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि संशोधित ग्रेप के संबंध में सी.एक्यू.एम. के जो निर्देश जारी किए गए हैं, उनका जनपद में व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए।

उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इन दिनों जनपद में जहां कहीं भी सड़कों पर धूल उड़ रही है, उसको रोकने के लिए शमन उपाय करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए एवं जनपद की सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण करते हुए गड्ढा मुक्त अभियान चलाएं ताकि बढ़ते प्रदूषण पर अंकुश लगाया जा सके।

मंत्री जी ने गहन समीक्षा करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जनपद में बढ़ते हुए प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उन्नत वाहनों के प्रयोग के लिए जन सामान्य को प्रेरित किया जाए।

उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में विद्युत आपूर्ति अनवरत रूप से होनी चाहिए ताकि औद्योगिक क्षेत्रों में जो जनरेटर चलाए जाते हैं, उनको चलाने की जरूरत न पड़े। माननीय मंत्री जी के द्वारा संबंधित अधिकारियों का यह भी आह्वान किया गया कि उनके द्वारा कृषकों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए और उनको पराली जलाने से होने वाले हानिकारक प्रदूषण के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएं साथ ही साथ उनको यह भी जानकारी दें कि खेतों में पराली को जलाना ही एकमात्र उपाय नहीं है वह पराली का सदुपयोग भी कर सकते हैं। जनपद के कृषकों को जागरूक करें कि वह पराली को न जलाएं बल्कि पराली का प्रयोग अपने ही खेतों में पराली की खाद बनाकर खाद के रूप में करें। माननीय मंत्री जी ने अधिकारियों का यह भी आह्वान किया कि उनके द्वारा जनपद के आम नागरिकों को जागरूक किया जाए कि वह ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट, इलेक्ट्रिक वाहन का प्रयोग करें ताकि जनपद में बढ़ते हुए पर्यावरण प्रदूषण पर अंकुश लगाया जा सके।

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के अंत में संबंधित अधिकारियों के द्वारा माननीय मंत्री जी को आश्वस्त किया गया कि पर्यावरण प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए उनके द्वारा जो आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए हैं, उनका कड़ाई से पालन करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण पर अंकुश लगाने की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इस महत्वपूर्ण बैठक में वन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर पी के श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नोएडा उत्सव शर्मा, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ग्रेटर नोएडा डीके गुप्ता, एसीपी ट्रैफिक नोएडा श्यामजीत, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर के संबंधित अधिकारीगण के साथ-साथ अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। माननीय मंत्री जी के द्वारा बैठक के उपरांत प्रेस वार्ता करते हुए जनपद के मीडिया बंधुओं को बढ़ते प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए की जा रही कार्रवाई एवं उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।

यह भी देखे:-

मुख्यमंत्री का निर्णय, खुर्जा और बुलन्दशहर विकास प्राधिकरण को मिलाकर गठित होगा नया प्राधिकरण
YAMUNA AUTHORITY : फर्जीवाड़ा रोकने के लिए यीडा कराएगा पेड़ों की जीपीएस टैगिंग
गलगोटियाज विश्वविद्यालय के एन.एस.एस स्वयं सेवकों और छात्रों के द्वारा चलाया गया सफाई अभियान
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी वितरित की
फेलिक्स अस्पताल के चैयरमेन डॉ डी.के. गुप्ता को जी न्यूज ने किया सम्मानित
एक्टिव सिटीज़न टीम के सदस्यों ने आज फूल डे को मनाया कूल डे
22 दिसंबर को आयोजित होगी यूपी लोक सेवा आयोग की परीक्षा: डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा
स्वच्छता मुहिम आगे बढ़ाने को सेक्टरों के बीच भी होगी प्रतियोगिता
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के 7 स्टार्टअप्स ट्रेड शॉ में शामिल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : आधी आबादी को मिले पूरा सम्मान
आईआईएमटी ने यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के मेधावियों को किया सम्मानित
कैलाश  दीपक अस्पताल का शुभारम्भ, अत्याधुनिक सुपर  मल्टीस्पेशियलिटी विश्वस्तरीय सुविधाओं से होगा सुसज...
Loksabha Election 2024: आदर्श आचार संहिता के दौरान फेक न्यूज तथा पेड न्यूज पर रखी जा रही है कड़ी नजर
DWPS ग्रेटर नोएडा में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम सम्पन्न, “भारत को जानो” प्रतियोगिता में 500 ...
जिम्स में जल्द शुरू होगी टीवी सैंपल की जांच
जमीन के अंदर से पानी निकालने के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन