ग्रेटर नोएडा में दलित वोटबैंक साधने के लिए कांग्रेस ने चलाया दलित संवाद कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष/पूर्व मंत्री माननीय अजय राय जी के आवहान पर 9 अक्टूबर मान्यवर काशीराम जी की जयंती से लखनऊ से पूरे उत्तर प्रदेश में शुरू किये स्वाभिमान के वास्ते संविधान के रास्ते नारे के साथ दलित गौरव संवाद,दलित अधिकार मांग पत्र भरवाने, दलित गावो में चौपाल कार्यक्रम जिला गौतम बुध नगर में भी पूरी मजबूती के साथ चलाये जा रहे है। आज दिनांक 7-11-2023 को स्वाभिमान के वास्ते संविधान के रास्ते कार्यक्रम विधानसभा दादरी की ग्राम पंचायत वैदपुरा के सैनी सुनपूरा गांव में एससी एसटी का जिला अध्यक्ष धर्म सिंह जीनवाल ने दलित गौरव संवाद/दलित अधिकार मांग भरवाये गये। ग्राम सैनी में दलित गौरव संवाद, दलित गौरव मांग पत्र भरे गये।
गौतम बुध नगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा ने दलितों के दलित अधिकार मांग पत्र भरवाये।ओर दलितों के अधिकारों की विस्तार से जानकारी देते हुये।कांग्रेस की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया।देश प्रदेश की भाजपा की दलित विरोधी नीतियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मौजूदा सरकार बाबा साहेब डॉ० भीम राव अमबेडकर जी के बनाये गए संविधान को बदलना चाहती है और देश से लोकतंत्र को पूरी तरह खत्म करना चाहती है।भाजपा शासन काल मे जगह जगह दलितों पर अत्याचार हो रहे।
इस सरकार में बहु बेटियां सुरक्षित नही है। अगर यूपी के अंदर आपकी लड़ाई लड़ी है तो कांग्रेस पार्टी ने लड़ी है हाथरस कांड हो या अरुण वाल्मीकि की भाजपा सरकार में जो भी सरकार के खिलाफ आवाज़ उठता है उसकी आवाज को भाजपा द्वारा दबा दिया जाता है।भाजपा सरकार में पूरी हिटलर शाही चल रही।इस सरकार में आम जनता का जीना दूभर हो गया है।और आने वाले 2024 के लोक सभा चुनाव में कांग्रेस के का साथ देने और कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देकर जितने की अपील की। तुम मौके पर एससी एसटी जिला अध्यक्ष धर्म सिंह बाल्मीकि एससी एसटी जिला उपाध्यक्ष आरपी सिंह जिला सचिव डॉक्टर प्रदीप कुमार सनी गांव से चंद्रपाल सिंह प्रधान धीर सिंह मुकेश कुमार रमेश चंद ब्रह्म सिंह रामकिशन सुनीता देवी पूर्व प्रधान थापा खेड़ा ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की और दलित अधिकार मांग पत्र भरे
