सपाईयों ने बढ़ती बिजली दरों के खिलाफ दिया धरना

ग्रेटर नोएडाः उत्तर प्रदेश में बिजली दरों में की गई अप्रत्याशित वृद्धि के विरुद्ध आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट और नोएडा में सिटी मजिस्ट्रेट पर धरना दिया। इस मौके पर ग्रेटर नोएडा में महामहिम राज्यपाल के नाम का एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा और बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष फकीर चंद नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नगरीय निकाय के तुरंत बाद जिस तरह बिजली की दरों में भारी वृद्धि की है, यह प्रदेश की जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा है। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर किसानों को मिलने वाली बिजली की दरों में अचानक हुई भीषण बढ़ोत्तरी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का प्रदर्शन है।

उन्होंने कहा भाजपा सरकार के नोटबंदी एवं जी.एस.टी. जैसे तानाशाही फैसलों से पूरे देश में गरीबों और किसानों का जीवनयापन दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के रहते ग्रामीण क्षेत्र में चौदह से सोलह और शहरी क्षेत्रों में बाईस से चैबीस घंटे विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की गई थी और कई तापीय योजनाऐं चालू की थी और कहा कि प्रदेश सरकार अपने इस जन-विरोधी फैसले को वापस नहीं लेती है, तो समाजवादी पार्टी सड़को पर उतरकर आन्दोलन करेगी। इस मौके पर मुख्य रूप से राजकुमार भाटी, नरेन्द्र नागर, विनोद यादव, इन्द्र प्रधान, श्याम सिंह भाटी, इन्द्रपाल छौंकर, सुधीर भाटी, सुनील भाटी, सुधीर तोमर, नवीन भाटी, वीरेन्द्र खारी, श्रीनिवास आर्य, कृष्णा चैहान, विनोद लोहिया, सुनीता यादव, फिरदोष शहनाज, जगवीर नम्बरदार, रामटेक कटारिया, सुरेन्द्र नागर, रविन्द्र यादव, सुभाष भाटी, शौकत अली, अब्दुल हमीद, कमल भाटी, अकबर खान, अजय चैधरी, सिहराज एडवोकेट, युनस प्रधान, सुनील पंडित, चै. हसरूद्दीन, रामवीर सोलंकी, रोहित बैसोया, ब्रहमपाल भाटी, मुकेश त्यागी, ओमवीर सैन, सीपी सोलंकी, गजेन्द्र भाटी, बाॅबी खारी, सुशील नागर, बलेश्वर बाल्मिकी, दलमीर खां आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सांसद डॉ. महेश शर्मा  ने प्रधानमंत्री  गरीब बस्तियों में मजदूरों को राशन बैग...
UP विधानसभा चुनाव : 403 सीटों पे ताल ठोकेगी आम आदमी पार्टी, भाजपा को हराना पहला लक्ष्य
आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है, मोदी सरकार - भूपेन्द्र जादौन
श्याम सिंह भाटी बने सपा के जिला महासचिव
सपा ने पूर्व सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह का मनाया जन्मदिन
निडर और सच्चे कांग्रेसी हार नहीं मानेंगे, सत्याग्रह जारी रहेगा - राहुल गांधी
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर झंडा बिक्री के लिए स्टॉल का उद्घाटन
अन्ना आन्दोलन को करप्शन फ्री इण्डिया देगा समर्थन
शिष्टाचार का पालन करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ खिचवाई फ़ोटो: राज नागर जिलाध्यक्ष भाजयुमो, स...
AAP सांसद संजय सिंह को ED ने किया गिरफ्तार, शराब घोटाला मामले में हुई कार्रवाई
भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा , श्रीकांत त्यागी प्रकरण में सांसद डॉ. महेश शर्मा को बदन...
मुलायम सिंह के खास रहे सपा एमएलसी नरेंद्र भाटी भाजपा में शामिल हुए
जयंती पर याद किए गए पंडित जनेश्वर मित्र
भाजपा नेता सत्येंद्र नागर ने स्वच्छता अभियांनमे किया श्रमदान, देवी मंदिर की सफाई की
घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ता बताएंगे, नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) नागरिकता देने का है कानून