अष्टम आयुर्वेद दिवस को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बैठक हुई संपन्न

अष्टम आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली गतिविधियों को लेकर जनपद में किया जाए व्यापक प्रचार प्रसार: डीएम

आगामी 10 नवंबर को जनपद में अष्टम आयुर्वेद दिवस को उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से आज डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय यूनानी एवं आयुर्वेदिक अधिकारी धर्मेंद्र कुमार केम ने वर्तमान तक की गई गतिविधियों से जिलाधिकारी को अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की अष्टम आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को आयुष औषधि, खान-पान, आहार विहार एवं योग की जानकारी तथा कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा किसानों को औषधीय पौधों की खेती, हर्बल कीटनाशक के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाएं। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शैक्षणिक संस्थानों में पोस्टर, स्लोगन, मोटे अन्न की रेसिपी, वाद विवाद प्रतियोगिता, निबंध आदि कार्यक्रम कराये जाएं एवं प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाए। साथ ही विद्यालय में छात्रों को हर्बल गार्डन की स्थापना के लिए प्रोत्साहित भी किया जाए। आयुष महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा संगोष्ठी, पोस्टर, स्लोगन, निबंध प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय यूनानी एवं आयुर्वेद अधिकारी को निर्देश दिए की सभी आयुष चिकित्सालय के माध्यम से जनमानस को आयुष पद्धति एवं उससे लाभ तथा योग के लाभ के बारे में व्यापक-प्रचार प्रसार करते हुए जागरूक किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में जन भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण पहलू है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों में उचित जीवन शैली, संतुलित खानपान, व्यायाम आदि के बारे में आयुष चिकित्सकों द्वारा जागरूकता की जाए तथा स्वास्थ्य एवं औषधीय के विषय में जन सामान्य को सलाह देने के उद्देश्य से आयुष की विधाओं आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक के चिकित्सकों के द्वारा कैंप लगाए जाएं।

जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए की 6 नवंबर से 10 नवंबर तक अष्टम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं उनकी फोटो प्रतिदिन वेबसाइट ayurvedaday.org.in पर अपलोड की जाएगी। साथ ही अष्टम आयुर्वेद दिवस के संबंध में अधिक जानकारी भी उक्त दी गई वेबसाइट के माध्यम पर जाकर प्राप्त की जा सकती है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला विकास अधिकारी सुधा कुमारी, जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी, प्रतिनिधि जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रतिनिधि जिला उद्यान अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

 

यह भी देखे:-

जीएनआइओटी एमबीए इंस्टिट्यूट मे फ्रेशर पार्टी , पुनीत मिस्टर फ्रेशर तो वर्णिता बनी मिस फ्रेशर
जीबीयू में 15वें शौर्योत्सव का भव्य समापन, 700 छात्र-खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
‘‘डेटा विजुएलाजेशन विद बिग डेटा एनलिटिक्स’’ विषय पर मैनेजमेण्ट डेवलपमेण्ट प्रोग्राम का आयोजन
जनहित इंस्टिट्यूट में फ्रेशर पार्टी , रंगारंग कार्यक्रम पेश कर छात्र-छात्राओं ने समा बांधा, साथ ही ...
लॉयड कॉलेज में एचआर कॉन्क्लेव का आयोजन
GBU विश्वविद्यालय और अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ ने शताब्दी वर्ष मनाने को साझा रूप से करने के लिए हा...
गलगोटियास विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ नर्सिंग ने शारीरिक और रोग विकृति विज्ञान पर एक मॉडल प्रदर्शनी प्...
प्रधानमंत्री मोदी किया रुद्राभिषेक और आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का किया अनावरण
JEE Main 2021 : बेहतर तैयारी से करिये प्रवेश सुनिश्चित, मिल रहे हैं चार मौके
जीबीयू ने शैक्षिक गतिविधियों और विपश्याना अभ्यास के माध्यम से बुद्ध धम्म को विकसित और प्रोत्साहित कर...
House Rent Allowance में हुआ डबल इजाफा, अब इस कैटेगरी में होगा पेमेंट
गलगोटियास विश्वविद्यालय में आयोजित “विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी” का हुआ शुभारम्भ
ईशान इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट में छात्रों- छात्राओं  सर्वांगीण विकास हेतु  गेस्ट लेक्चर, डिबेट,  मै...
छात्रों के लिए वरदान साबित होंगे एकेटीयू के पोर्टल
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में पूर्व छात्रों का मिलन समारोह -2022 (Alumni Meet)
लैंगिक न्याय व युवा प्रतिभागिता महत्त्वपूर्ण: जस्टिस मृदुल