आईईसी कालेज की फ्रेशर पार्टी में जमकर थिरके छात्र

नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में फ्रेशर्स छात्रों के फ्रेशर पार्टी “फियस्टा द फ्रेशर “ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार ने नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत करते हुए उनसे आगामी वर्षो में कठिन परिश्रम कर सफल नागरिक बनने का आहवान किया । संस्थान के प्रशासनिक निदेशक डा. भानु प्रताप सिंह सागर ने छात्रों से कहा कि सभी छात्रों को मन लगाकर पढाई करने के साथ सर्वांगीण विकास के लिये सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लेना चाहिये ।

कार्यक्रम में मुबई से आये प्रसिद्ध कृष्णा पाडेय द्वारा बैंड पर मनमोहक प्रस्तुति पेश की गयी। जिसमें छात्रो ने काफी लुत्फ उठाया तथा छात्र एवं शिक्षक सभी के कदम लगातर थिरकते रहे कार्यक्रम में छात्रों द्वारा गायन, नृत्य, शायरी कामेडी तथा फैशन शो की शानदार प्रस्तुतिया दी गई ।
छात्रो की प्रस्तुतियों के आधार पर निर्णायक मंडल ने छात्रो को विभिन्न टाईटल दिये ।

संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील कुमार, प्रोफेसर भानु सागर, प्रोफेसर विनय गुप्ता तथा सीएफओ अभिजित कुमार जी ने मिस्टर फ्रेशर २०२३ बीटेक के प्रखर तथा मिस फ्रेशर श्रेया, फार्मेसी के मिस्टर फ्रेशर अल्तमास तथा मिस फ्रेशर स्मृति, एम बी ए के मिस्टर फ्रेशर दीपांशु तथा मिस फ्रेशर रिमझिम, होटल मैनेजमैंट के मिस्टर फ्रेशर विशेष तथा मिस फ्रेशर आँचल, मोस्ट टैलेंट्ड बीटेक की प्रिया, फार्मा की मेघा,मिस गोर्जियस एम बी ए के शुभम को मिस्टर हैंड्सम बी टेक के छात्र समीर राजपुत तथा बी फार्मा की अनन्या को बैस्ट ड्रेस अप का अवार्ड दिया गया । कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका प्रोफेसर प्रोफेसर राजकमल ने सभी छात्रों तथा शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर भारी संख्या में छात्र तथा शिक्षक कार्यक्रम में मौजूद रहे ।

यह भी देखे:-

वेस्टर्न सिडनी विवि में छात्रों को शिक्षा प्राप्त करना होगा और आसान, प्रदेश मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ...
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में मनाया गया मदर्स डे का उत्सव
कल नोएडा-ग्रेनो के सभी स्कूल रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में मनाया गया दशहरा का त्योहार
एस्टर पब्लिक स्कूल में पैनोरमा 2023 प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन
गाजीपुर में रफ्तार का कहरः चाय की दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, छह लोगों की मौत
गलगोटिया विश्वविद्यालय : याँत्रिक औद्योगीकि पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन
रंजीत हत्‍याकांड ; गुरमीत राम रहीम सहित पांच दोषी करार, सजा का एलान 12 अक्टूबर को
NOIDA INTERNATIONAL PUBLIC SCHOOL : Students of class 12th were given a Farewell
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के रोड मैप पर कार्यशाला का आयोजन  
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया अमृत महोत्सव का आयोजन
राष्ट्रीय सेवा योजना, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने निकाला तिरंगा यात्रा 
आईआईएमटी कॉलेज में सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम संपन्न
प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए वरदान साबित हो रहा है सादोपुर का  The Ambition लाइब्रेरी, 10 बच्चों ...
केंद्रीय बजट 2025: जीएलबीआईएमआर में प्री-बजट चर्चा, रिया सिंह की टीम बनी सर्वश्रेष्ठ पैनलिस्ट
जीबीयु में उत्साह और उपलब्धियों के साथ 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया