Delhi Air Pollution : दिल्ली एनसीआर की हवा हुई और जहरीली, AQI लेवल हुआ खतरनाक
दिल्ली एनसीआर में पिछले कई दिनों से हवा की गुणवत्ता काफी खराब रही है। ख़राब हवा के चलते लोगों के स्वास्थ्य काफी असर हुआ है। आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायतों में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में वायु प्रदुषण की वजह से प्राइमरी स्कूलों को बंद किया गया है, वहीं मिडिल और इंटर तक विद्यालयों को ऑनलाइन क्लास के लिए बोला गया है।
मौजूदा हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कई कड़े प्रतिबन्ध लगा दिए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘गंभीर’ और गंभीर प्लस श्रेणी में पहुंच गया है। इसके चलते ग्रैप-4 के तहत दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर बैन लगा दिया गया है। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सामान वाले और सीएनजी वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।
गंभीर प्लस श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा
दिल्ली के कई हिस्सों में हवा की गुणवत्ता गंभीर और गंभीर प्लस श्रेणी में बनी हुई है। आज सोमवार सुबह 9.05 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 437 रहा। शादीपुर, आईटीओ, सिरी फोर्ट, आरके पुरम, पंजाबी बाग, दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टेशनों पर एक्यूआई क्रमशः 438, 400, 430, 462, 469 और 454 दर्ज किया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को लेकर आज एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।
0-50 के बीच AQI को अच्छा
51-100 के बीच संतोषजनक
101-200 के बीच मध्यम
201-300 के बीच खराब
301-400 के बीच बहुत खराब
401-450 के बीच गंभीर माना जाता है।
450 से ऊपर का AQI गंभीर प्लस श्रेणी में आता है।
