मेवाड़ में दिवंगत पत्रकार प्रभाष जोशी की चौदहवीं पुण्यतिथि पर स्मृति सभा आयोजित

गाजियाबाद। प्रभाष परम्परा न्यास, प्रज्ञा संस्थान और मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने वसुंधरा स्थित इंस्टीट्शंस के मेवाड़ ऑडिटोरियम में प्रख्यात पत्रकार दिवंगत प्रभाष जोशी की चौदहवीं पुण्यतिथि पर स्मृति सभा का संयुक्त रूप से आयोजन किया। मशहूर शास्ञीय गायक मधुप मुदगल के शिष्य खुशाल शर्मा ने अपनी सुमधुर आवाज में अनेक भजन गाकर उपस्थित जनसमूह को भाव विभोर कर दिया। लगभग एक घंटे तक लोग उनके भजनों को मंत्रमुग्ध होकर सुनते रहे।

स्मृति सभा में वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रभाष परंपरा न्यास के प्रबंध न्यासी राम बहादुर राय, मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया, निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार शम्भुनाथ शुक्ला, प्रभाष जोशी की पत्नी उषा जोशी, पुत्र संदीप जोशी समेत देश के अनेक पत्रकारों ने प्रभाष जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

स्मृति सभा में खुशाल शर्मा ने ‘रामगुण में रहिये, गोरखनाथी वाणी’, ‘कोई कहे प्रभु आवन की, आवन की मनभावन की, मीरा कहे प्रभु कबहु मिलौगे, चेरी भई तेरे भावन की’, ‘नेहरवा हमको न भावै,’ ‘मोहे सुन-सुन आवै हांसी, पानी बीच मीन प्यासी’, हां कलंदर केसवा, एक अचम्भा देखा रे भाई, निर्भय निर्गुण गुण रे गाउंगा, हम परदेसी पंछी बाबा, उड़ जाएगा हंस अकेला, जग दर्शन का मेला, कौन ठगवा नगरिया लूटल हो, धुन सुन के मनवा मगन हुआ जी आदि भजनों के जरिये जीवन के विविध सत्य रूपों की सस्वर व्याख्या प्रस्तुत की। स्मृति सभा का संचालन वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिश्र ने किया।

यह भी देखे:-

आबकारी विभाग की पहल: ग्रेटर नोएडा में नशा मुक्ति व तंबाकू नियंत्रण पर छात्रों ने ली शपथ
AKTU में एनआईईटी फार्मेसी का शानदार प्रदर्शन, 7 विद्यार्थियों ने हासिल की विश्वविद्यालय रैंक
रायन, ग्रेटर नोएडा में मोंटेसरी स्नातक और वार्षिक दिवस का आयोजन
Weather Updates: रविवार तक लगातार हो सकती है बारिश
आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी में सातवें दीक्षांत समारोह का सफल आयोजन
एक्टिव सिटीज़न टीम के सदस्यों ने आज फूल डे को मनाया कूल डे
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘EHP Nexus 2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण-स्वास...
प्रदूषण के खिलाफ जंग: 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' फिर से शुरू
गलगोटियास विश्वविद्यालय में वृद्धजनों को मिला बडा सम्मान। वृद्धजनों से विद्यार्थियों को मिला आशीर्वा...
निजी विद्यालयों के मनमानी के खिलाफ सपा ने किया प्रदर्शन
जूनियर शेफ प्रतियोगिता में शहर के स्कूली बच्चों को मिलेगा अवसर
Janmashtami 2021: जन्माष्टमी आज, इस शुभ मुहूर्त और विधि अनुसार करें श्रीकृष्ण की आराधना
जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप का सफल आयोजन
जीएल बजाज में इंटर-कॉलेज स्पोर्ट्स मीट ‘शौर्य 2025’ का आगाज़, 40 संस्थानों के 700 खिलाड़ी पहुंचे
भावनात्मक रूप से राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े: प्रो. प्रीति बजाज
'सेवइन एप' : रुचि के क्षेत्र में बढ़ने से मिलेगी सफलता, इससे क्या होगा फायदा