पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर 99 हजार रुपए ठगे

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 37 में रहने वाले एक युवक को पार्ट टाइम जॉब का लोभ देकर अज्ञात साइबर ठगो ने अपने जाल में फसाया तथा उनसे 99 हजार रुपए की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 39 पुलिस ने बताया कि अमरेंद्र बारीक निवासी सेक्टर 37 ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ समय पूर्व उन्हें एक मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उन्हे टेलीग्राम एप से जोडा तथा शुरुआती दौर में उन्हें कुछ फायदा पहुंचाया। पीड़ित का आरोप है कि धीरे-धीरे आरोपियों ने अपने जाल में फंसा कर उनसे अपने विभिन्न खातों में 99 हजार रुपए डलवा लिया। बाद में उन्हें ग्रुप से निकाल दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

प्रधान का शव संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटका मिला
स्क्रैप माफिया रवि काना का रिमांड मंजूर, कल से शुरू होगी पूछताछ
ग़ाज़ीपुर में UP STF का बड़ा एक्शन: एक लाख का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर
युवती का पूर्व सहकर्मी सोशल मीडिया पर डाल रहा है उसकी गलत फोटो और वीडियो
अगर  फेसबुक मेसेंजर पर आपका साथी मांग रहा है रूपये , तो हों जाएँ सावधान , पढ़ें पूरी खबर 
बीटा 2 पुलिस ने मुजरा पार्टी व देह व्यापार का किया भंडाफोड़, पांच महिलाओं समेत 36 गिरफ्तार
वाहन जांच के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर
टोल पर अवैध वसूली कर रहा सुन्दर भाटी गैंग का सदस्य गिरफ्तार
देखें VIDEO, ग्रेटर नोएडा : पुलिस ने उत्तर प्रदेश की दो बड़ी बैंक डकैती का किया खुलासा
पार्ट टाइम जॉब के नाम पर छात्रा से लाखों की ठगी
पत्नी की हत्या कर पति ने की ख़ुदकुशी !
सावधान , शहर के ऑटो में घूम रहे हैं बदमाश, युवक को लूटा
नोएडा एसटीएफ के एनकाउंटर में घायल हुआ हत्यारा बदमाश,    लूट के दौरान व्यापारी पुत्र की हत्या की थी 
ग्रेटर नोएडा में तोड़ी गई बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा
जानिए, किन दो भू माफियाओं पर लगा गैंगस्टर
बदमाशों का ये गैंग मचा रहा था शहर में आतंक, कासना पुलिस ने पकड़ा और इन वारदातों का हुआ खुलसा