टोटका के शक में दादी की बहन को गोली मारने वाला गिरफ्तार

नोएडा । थाना दादरी क्षेत्र के गांव कोट डेरिन में टोटका के शक में अपनी दादी की बहन बत्ती देवी को चार दिन पूर्व गोली मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को थाना दादरी पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।

थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि थाना क्षेत्र के कोट डेरिन गांव में रहने वाली एक महिला की 55 वर्षीय बहन उससे मिलने के लिए कुछ दिन पूर्व घर आई थी। उसके पोते को शक था कि उसकी दादी की बहन उनके घर पर आकर टोटका करती है। उसने अपनी दादी की बहन के ऊपर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रीत को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बारे में एडीसीपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि प्रीत को शक था कि उसकी दादी की बहन बत्ती देवी उसके घर आकर जादू-टोना करती है। घरवालों ने बताया कि उसे लगता था कि इसी कारण उसके मां की एक साल पहले मौत हुई थी और घर में परेशानी रहती थी। इसी बात को लेकर प्रीत ने पहले बत्ती देवी से झगड़ा किया और फिर तमंचा निकालकर उन्हें गोली मार दी।

यह भी देखे:-

अलीगढ़ का टॉप-10 बदमाश ग्रेटर नोएडा में पुलिस एंकाउंटर में गोली लगने से घायल, उसका साथी फरार
पुलिस एन्काउंटर में घायल हुआ बदमाश, चोरी कि मोटरसाइकल और तमंचा कारतूस बरामद
पानी मांग छात्र से लूटी कार, जांच में जुटी पुलिस 
जेल प्रशासन ने सामान में आई चरस को पकड़ा, एक बन्दी पर मुकदमा दर्ज
प्ले बॉय बनाने का झाँसा देकर लाखों की ठगी की
इस मामले में निठारी कांड का आरोपी सुरेंद्र कोली बरी
सीबीआई अधिकारी बनकर ठगों ने रिटायर्ड अधिकारी से हड़पे 1.19 करोड़ रुपये
लूट-हत्या की साजिश रचने वाला ईनामी बदमाश गिरफ्तार
AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी   के गाड़ी पर फायरिंग, एक हिरासत में  
150 आरओ लगाने के नाम पर लाखों का लालच, जेवर पुलिस ने टप्पेबाज गिरोह के 3 शातिर दबोचे, नकदी व फर्जी आ...
तमंचे और चैन स्नेचिंग के खेल का अंत: यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हज़ार का इनामी बदमाश और साथी
नकली सीमेंट बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का दादरी पुलिस ने किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
यूपी पुलिस भर्ती के लिए फर्जी नाम से दे रहा था परीक्षा, गिरफ्तार
शराब ठेके के सलेसमैन को मारी गोली , हालत नाजुक
अवैध खनन में वारंटी गिरफ्तार
सपेरे राहुल से हुई 24 घंटे की पूछताछ के बाद दो कोबरा बरामद