गैस चैंबर में तब्दील हुआ एनसीआर, प्रमुख शहर डार्क जोन में

नोएडा । शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रमुख 6 शहर डार्क रेड जोन में चले गए हैं। हालात यह है कि लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है। आंखों में जलन हो रही है। एनसीआर गैस चैंबर के रूप में तब्दील हो चुका है। ग्रेटर नोएडा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का सबसे दूषित शहर रहा। यहां की एक्यूआई 485 दर्ज की गई है जो की बेहद ही खतरनाक स्थिति में है।

लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। आंखों में जलन हो रही है। दमा, खांसी, सांस, ह्रदय रोग और टीवी के मरीजों की हालत और नाजुक है। एनसीआर में सुबह से धुंध छाई हुई है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हवा प्रदूषित होती जा रही है। शुक्रवार की सुबह से ही दोनों शहरों में स्मॉग की चादर छाई रही। प्रदूषण मापक एप समीर के अनुसार ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 485 और नोएडा का एक्यूआई 441 दर्ज किया गया है। वही दिल्ली की एक्यूआई 375, गाजियाबाद की 418, फरीदाबाद की 458, गुरुग्राम की 366 दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के अधिकारियों ने कहा है कि हवा की रफ्तार धीमी होने के चलते एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ गया है।
प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि वायु प्रदूषण को देखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी के नियमों के उल्लंघन करने पर करीब 300 स्थलों पर छापेमारी कर एक करोड़ से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया है। नोएडा प्राधिकरण प्रदूषण विभाग तथा पुलिस के अधिकारी प्रदूषण को रोकने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं। प्रदूषण को रोकने के लिए नोएडा में जगह-जगह स्प्रिंकल की सहायता से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। कई जगह नोएडा में स्मोक गन लगाए गए हैं।

यह भी देखे:-

जीएसटी पंजीकरण के लिए वाणिज्यिक विभाग ने लगाया शिविर, जानिए schedule
सीएम योगी का एलान: छोटे बच्चों के परिजनों को बिना पंजीकरण कोरोना वैक्सीन, बनाए जाएंगे अभिभावक बूथ
 अपराध: अब नही बचेंगे माफ़िया, सीएम योगी ने दिया यह सख्त आदेश
DUSU 2019: एनएसयूआइ-ABVP का पैनल घोषित
आठ साल में सबसे बड़ी घुसपैठ, आतंकियों की तलाश में पैरा कमांडो भी उतारे
Bank Holidays List: July में इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक
भारत पहुंची डेनमार्क की प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने की अगवानी
31 मई को केरल पहुंच सकता है मानसून, मौसम विभाग ने जताई संभावना
तैयारी: 19 सितंबर से शुरू होगा आईपीएल का दूसरा चरण, होगी प्लेऑफ के लिए जंग
कोविड-19 : वैक्‍सीन के बारे में देगा जानकारी गूगल , कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शामिल
प्रिंस भारद्वाज अध्यक्ष भाजयुमो जेवर मंडल को प्रशंसनीय शुबकामनाएं
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर यातायात डायवर्जन, वाहन चालक ध्यान दें
अमेरिका: विदेश मंत्री जयशंकर पहुंचे न्यूयॉर्क, वैक्सीन की खरीद समेत इन मुद्दों होगी चर्चा
Diwali 2021 Delhi Metro: आज रात को 10 बजे तक ही मिलेगी मेट्रो की अंतिम सेवा, डीएमआरसी ने जारी किया श...
अब नॉन कोविड अस्पतालों में भी भर्ती होंगे संक्रमित
हर दिन कोरोना के रिकॉर्ड नए मामले, सैकड़ों मौतें...आज महराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर सकते ...