Elvish Yadav ने नशीले पदार्थ संग पकड़े जाने के आरोप को बताया बेबुनियाद, और क्या बोले , मेनका गांधी ने क्या कुछ कहा….सुनिए
Elvish Yadav News: जाने-माने यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ के विनर बनने के बाद से ही सुर्खियों में हैं। हाल ही में, एल्विश यादव पर आरोप लगा कि वह नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए। साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, जिसके बाद खुद यूट्यूबर ने सामने आकर सफाई दी है।
🙏🏻🙏🏻 pic.twitter.com/13WLDKJzYb
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) November 3, 2023
आरोपों पर एल्विश यादव ने तोड़ी चुप्पी
एल्विश यादव ने गिरफ्तारी और नशीले पदार्थ के साथ पकड़े जाने की खबरों पर रिएक्शन दिया है। एल्विश ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, “मैं सुबह उठा और मैंने देखा कि मेरे खिलाफ कैसी-कैसी न्यूज फैल रही है। पूरी मीडिया में खबर है कि एल्विश यादव अरेस्ट हो गए हैं, एल्विश यादव नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए, ये सारी चीजें जो मेरे खिलाफ फैल रही हैं। जितने भी आरोप मेरे ऊपर लगे हैं, ये सारे बेबुनियाद हैं। सारे फेक हैं। एक प्रतिशत भी इनमें सच्चाई नहीं है।”
#BreakingNews: एल्विश यादव को लेकर बीजेपी सांसद मेनका गांधी का बयान
▶️ 'एल्विश यादव सांपों को बेचता है'
▶️ 'कानून में 7 साल की सजा का प्रावधान, सभी आरोपियों को 7 साल की सजा हो'#RaveParty #Noida #ElvishYadav #FIR #Systumm @supreetanchor @rajurajjee2
Disclaimer: Some viewers… pic.twitter.com/l3l93ANpbR
— Zee News (@ZeeNews) November 3, 2023
