आइए अपने भीतर का दीया जलाएं, विषय पर 4 नवंबर को व्याख्यान देंगी बीके शिवानी

ग्रेटर नोएडा: विश्व भर में प्रसारित अध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शिक्षिका राजयोगिनी शिवानी बहन को आज के समय में कौन नहीं जानता। उनका एक कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा में होने जा रहा है।

बीटा 2 सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में सेंटर की प्रमुख बीके ललिता ने बताया आगामी दिनांक 4 नवंबर, 2023 को शिवानी बहन के व्याख्यान का आयोजन ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जाएगा। विषय है दिवाली- आइए हम अपने भीतर के दीया को प्रज्वलित करें। यह आयोजन शाम 6 बजे से 8 बजे तक गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में किया जाएगा। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे तय समय से कुछ समय पूर्व स्थान ग्रहण कर लें।

बीके मुरारी ने बताया इस आयोजन में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का प्रवेश निषेध किया गया है । पंजीकरण नि:शुल्क होगा।

वरिष्ठ पत्रकार शोभाराम भाटी ने कहा शिवानी दीदी की ओजस्वी वाणी व तार्किक विचार शक्ति भरे वक्तव्य को सुनकर लाखों लोगों ने आत्म सुधार के प्रयास किए व स्वयं को बदलने की शक्ति को पहचाना है। उनके प्रति इतनी आत्मीयता है कि इस कारण वह घर घर की शिवानी दीदी बन चुकी हैं। यूटयूब पर उनके प्रशंसकों की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस मौके पर भारती, डॉ. दिवाकर भी मौजूद रहे।

शिवानी बहन की जीवन मूल्यों, आत्म-प्रबंधन, आंतरिक शक्तियों, रिश्तों में सामंजस्य, आत्म-सशक्तिकरण, आत्म-अनुशासन, आध्यात्मिकता और जीवन जीने की कला आदि विषयों पर दिए गए विचार खूब पसंद किए जाते हैं। देश विदेश में वह ऐसे ही कई ज्वलंत विषयों पर व्याख्यान देती रहती हैं। उत्सव के इन दिनों में जब अध्यात्म की सुगंध फैली हुई है, दीवाली की तैयारियां चल रही हैं, वहां आवश्यक है कि हम अपने भीतर के आत्मदीप को जलाकर स्वयं को सशक्त बनाएं। इस आवश्यकता को समझते हुए शिवानी दीदी के व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजक – ब्रह्माकुमारीज, ग्रेटर नोएडा, उत्तरप्रदेश

कार्यक्रम का तिथि 4 नवंबर, 2023

दिन शनिवार समय शाम 6 बजे से 8 बजे तक

स्थान- ऑडिटोरियम गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी, यमुना एक्सप्रेस वे के पीछे, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश

यह भी देखे:-

ईद-उल-मिलाद पर जीडी गोयंका स्कूल में गूंजा प्रेम और भाईचारे का संदेश
श्री रमलीला साईट 4 : रामेश्वरम में सेतु बांध , प्रभु राम ने वानर सेना के साथ की लंका पर चढ़ाई
कल का पंचांग, 15 अप्रैल 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 19 दिसंबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कल का पंचांग, 27 अक्टूबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
महाकुंभ 2025: अंतिम अमृत स्नान पर हेलीकॉप्टर से भव्य पुष्पवर्षा, गूंजे जय श्री राम के जयकारे
श्रीराम-भरत मिलाप, श्रीराम के राज्याभिषेक और डांडिया नृत्य के साथ हुआ रामलीला महोत्सव 2025 का समापन।
श्रावण मास में करें रुद्राभिषेक, शिव कृपा से दूर होंगी सभी बाधाएं: चार सोमवारों पर विशेष पुण्य का यो...
पंचांग व राशिफल, 15 जुलाई 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पन्न
आज का पंचांग, 16 अगस्त, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 7 जून 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 13 जनवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
आज का पंचांग, 7 अक्टूबर 2020, देखें शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 10 जून 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 13 जनवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त