एटीएम कार्ड चोरी करके खाते से निकाली रकम

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर स्थित एटीएम मशीन में अपना बैलेंस चेक करने गए एक व्यक्ति की जेब से अज्ञात चोरों ने उनका एटीएम कार्ड चोरी कर लिया, तथा उसकी सहायता से उनके खाते से 51 हजार रुपया निकल लिया है।

थाना सेक्टर 39 पुलिस ने बताया कि पीड़ित जयचंद पुत्र रामजी निवासी जनपद गोरखपुर ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास से अपने गांव गोरखपुर जाने के लिए बस पकड़ने गए थे। वह मेट्रो स्टेशन के पास बने एटीएम मशीन में अपना बैलेंस चेक करने गए। जब वह मशीन से बाहर निकल रहे थे इसी बीच दो लोगों ने उनकी जेब से उनका एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनके खाते से 51 हजार रुपए निकाल लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

पुलिस एनकाउंटर में इनामी बदमाश को लगी गोली
कुरियर में आपत्तिजनक सामान होने का दावा कर साइबर ठगो ने महिला से की लाखों की ठगी
मॉल में चल रहे हो हुक्का बार का भंडाफोड़, 20 युवक -युवतियां पकड़े गए
कार से शराब की तस्करी करते शातिर तस्कर गिरफ्तार
बंद पड़ी फैक्ट्री में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक बदमाश गिरफ्तार नोएडा
किडनी  ट्रांसप्लांट मामले में वांटेड दो बांग्लादेश गिरफ्तार 
चाकू से गोदकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी कमल गिरफ्तार
दो कुख्यात चोर गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
नोएडा में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार – चोरी की दो ईको कार, इंजन और भारी मात्रा में स्क...
अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार
डीएम बी.एन . सिंह ने दो के खिलाफ लगाया लगाय गैंग्स्टर
ग्रेटर नोएडा: सेक्टर के मकान में चल रहा था मुजरा पार्टी , 13 बीडीसी भाजपा नेता समेत दो मुजरा गर्ल गि...
चोरी की योजना बना रहे चार बदमाश की गिरफ्तार
दिनदहाड़े सपा नेता की गोली मारकर हत्या
25 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार