ऑफिस से लाखों रुपए का सामान चोरी

नोएडा । थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के सेक्टर 134 स्थित एक ऑफिस में धावा बोलकर अज्ञात बदमाशों ने वहां से दो लैपटॉप ,फोटोकॉपी मशीन,प्रिंटर,बैटरी, कैमरा, इनवर्टर व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने बताया कि नितेश कुमार उपाध्याय निवासी जेपी क्लासिक सेक्टर 134 ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 29 अक्टूबर को अज्ञात चोरों ने उनके ऑफिस एसआई इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड नजदीक वाजिदपुर गांव पर धावा बोलकर वहां से दो लैपटॉप ,एक बार कोड प्रिंटर, फोटोकॉपी, प्रिंटर ,इनवर्टर, बैटरी, कैमरा, डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर ,कंप्रेसर का पंखा आदि चोरी कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार आरोपियों वहां लगे नल की टूटी भी तोड़कर अपने साथ ले गए हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

बार संचालकों को नियमानुसार बार संचालन के लिए निर्देश
पांचवी मंजिल से गिरकर युवक की मौत 
बोला की झुग्गियों में लगी आग लोगों ने की मदद
G20 Summit In India : G20 ने लगाया दिल्ली समेत एनसीआर की रफ्तार को ब्रेक, लग रहा है लंबा जाम
देखें Video, महिला कर्मचारियों से भरी बस व ट्रक में भिड़ंत , कई महिला कर्मचारी घायल
Krishna Janmashtami 2023: आज या कल... कब मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव?
UNSC की बैठक : पीएम नरेंद्र मोदी ने समुद्री सुरक्षा पर दिए पांच मंत्र, जानें उनके बारे में
फर्जी कॉल सेंटर खोलकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, दो फरार
खुद के फ्लैट में रहने का ख्वाब देख रहे 1300 और खरीदारों के लिए राहत की खबर
UP Election 2022: यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की पार्टी
नोएडा सेक्टर-62 में रामलीला की भव्य तैयारी, शिवाकला समिति के कलाकारों ने संभाला मंचन
सिर्फ सरसों का तेल मिल रहा महंगा, बाकी Cooking oil हुए सस्‍ते : सरकार
नोएडा में यातायात माह का शुभारंभ, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने दिखाई जागरूकता रैली को हरी झंडी
हक के लिए मजदूरों ने भरी हुंकार सीटू के आहावान पर सड़कों पर उतरे मजदूर जगह-जगह जलूस निकाल कर किये विर...
विद्यापीठ स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Bharat Bandh LIVE Updates: किसानों का भारत बंद, दिल्ली से सटी सीमाओं पर भारी जाम