बैठक में स्टार्टअप और इनोवेशन पर हुई चर्चा

एकेटीयू के इनोवेशन हब की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम बैठक

डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय प्रदेश में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। छात्रों से लेकर ग्रामीण उद्यमियों और नवाचारियों को विश्वविद्यालय आर्थिक मदद के अलावा मंच भी दे रहा है। जिससे की वो अपने स्टार्टअप को आगे बढ़ा सकें। इसी क्रम में माननीय कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय के निर्देशन में इनोवेशन हब ने अटल इन्क्युबेशन सेंटर बिमटेक, ग्रेटर नोएडा और लखनउ चैप्टर के सहयोग से रविवार को बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें उद्योगों के प्रतिनिधि, नये उद्यमी, बैंकर, वरिष्ठ विशेषज्ञ सलाहकार और स्टार्टअप और इनोवेशन से जुड़े अन्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यू पी एल सी के मैनेजिंग डायरेक्ट श्री रवि रंजन थे। इस मौके पर उन्होंने कहा की इनोवेशन और स्टार्टअप पर चर्चा के लिए एक बेहतर मंच और अवसर उपलब्ध कराएगा। कहा कि नये उद्यमियों को पूरा सहयोग दिया जाएगा। नये इन्नोवेटिव आईडिया, उद्योगो के वर्तमान ट्रेंड, नयी उभरती तकनीक के बारे जानने समझने को मिलेगा। ऐसे आयोजन का स्टार्टअप फाउंडर विशेषज्ञ सलाहकार और उद्योग के प्रतिनिधि के जरिए इकोसिस्टम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान होता है।
इस दौरान सभी अपने विचार और अनुभवों को साझा किया। वहीं नये उद्यमियों का कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ सलाहकारों ने मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में सफल उद्यमी अपनी यात्रा को साझा किया। उनके अनुभवों को सुनकर नये उद्यमी सफलता और असफलता के बीच कैसे बने रहना है इसे सीखेंगे। साथ ही अपने प्रोडक्ट की पहचान को बनाने में भी उन्हें बहुत को सीखने को मिला। सनयम ढींगरा ने बिम्टेक के बारे में जानकारी दी। अतिथियो का स्वागत एसो डीन डॉ अनुज कुमार शर्मा ने किया। इन्नोवेशन हब के हेड महीप सिंह ने इन्नोवेशन हब की नई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर वंदना शर्मा रितेश सक्सेना अनुराग चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

शारदा यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता का भव्य समापन
शिवम ने अपने नाम किया दूसरा राष्ट्रीय रिकॉर्ड, जीबीयू में हुए सम्मानित
सेंट जोसेफ स्कूल में विज्ञान और कला एवं शिल्प मेला का आयोजन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के हिन्दू अध्ययन केंद्र में एमए इन हिन्दू स्टडीस प्रोग्राम मे प्रवेश प्रारं...
शारदा में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
बाल शिक्षा अधिकार की अवहेलना करने वाले इन 16 स्कूलों को नोटिस जारी
शारदा विश्वविद्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन
सेंट जोसेफ में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस
2024 में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने रचा इतिहास: शिक्षा, शोध और नवाचार में बनाई नई पहचान
सिटी हार्ट अकादमी : तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में हुआ मेहंदी कॉम्पटीशन
RYAN GREATER NOIDA FELICITATED ITS IIT JEE ADVANCE ACHIEVERS
यूपी: अखिलेश यादव के बयान के बाद ट्विटर वार पर उतरी कांग्रेस, कहा- नई हवा है जो भाजपा है वही सपा है
ग्रेटर नोएडा में फिक्की हायर एजुकेशन सम्मिट शुरू
Coronavirus cases in India : दो दिन बाद फिर बढ़ी कोरोना के नए मामलों की संख्या, 24 घंटे में 733 की म...
रायन इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन में संपन्न हुआ दीक्षांत समारोह 2023-24
गलगोटियास विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ नर्सिंग ने शारीरिक और रोग विकृति विज्ञान पर एक मॉडल प्रदर्शनी प्...