रंजन तोमर को देश के 25 प्रभावशाली युवाओं में किया शामिल

गुरुग्राम एक्सपो में हरियाणा यूथ कॉन्क्लेव में राष्ट्रिय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने किया सम्मानित

नोएडा – गुरुग्राम में हो रहे गुरुग्राम एक्सपो के दौरान आयोजित हरियाणा यूथ कॉन्क्लेव में शहर के समाजसेवी श्री रंजन तोमर को देश के 25 प्रभावशाली युवाओं में शामिल कर सम्मानित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पूर्व आईपीएस श्री इक़बाल सिंह लालपुरा ने उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। गौरतलब है की श्री तोमर को यह सम्मान उनके द्वारा आरटीआई के माद्यम से किये गए योगदान के लिए, पर्यावरण संरक्षण की लड़ाई जिसमें हाथी , चीते , शेर , एक सींग के गैंडे , गंगा डॉलफिन जैसे अनेकों जीवों के शिकार के खिलाफ इनकी मुहीम , ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों की लड़ाई हेतु बनाये गए अपने संगठन नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन के लिए एवं भ्रस्टाचार के विरुद्ध उनके द्वारा किये गए कार्यों हेतु मिला है। इस दौरान कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था नेशनल ह्यूमन वेलफेयर कौंसिल के प्रवक्ता डॉक्टर अंकुर शरण ने बताया की श्री तोमर द्वारा लगातार बिना रुके समाज हेतु पर्यावरण हेतु काम किये गए हैं जिसके लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। वह देश के युवाओं को बदलाव की तरफ आकर्षित करते हैं जिससे युवा समाजहित की लड़ाई लड़ने हेतु प्रेरित होते हैं।इस दौरान संस्था के अध्यक्ष श्री गुंजन मेहता समेत देश के प्रतिष्ठित युवा उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

अनैतिक रूप से देह व्यापार का गैंग चलाने वाले सात लोग गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
योगेश कथुनिया: आठ साल की उम्र में मार गया था लकवा,कोच के बिना किया था अभ्यास
ईएमसीटी (इथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट) ज्ञानशाला में बच्चो के साथ हर्षों उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्...
जी डी गोयंका में जलीय क्रीडा चैंपियनशिप का आयोजन
ग्रेटर नोएडा के आधे गाँवों में पानी की सप्लाई आजतक नहीं - आरटीआई
मिशन शक्ति समारोह में गलगोटिया विश्वविद्यालय के शिक्षकों का सम्मान, महिला सशक्तिकरण की पहल को मिली न...
गलगोटिया यूनिवर्सिटी की छात्राओं का कमाल: IIT रुड़की में नेशनल डिबेट प्रतियोगिता जीती
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने मनाया विश्व योग दिवस
बाराही मेला-2026 सूरजपुर: भजन संध्या के साथ भव्य शुभारंभ, श्रद्धा और संस्कृति का उमड़ा सैलाब
7वां वेतन आयोग : 30 जून से पहले रिटायर हुए हैं तो जानें बड़े फायदे की खबर, इतनी बढ़ेगी Gratuity
रोटरी क्लब ग्रेटर नॉएडा का शपथ ग्रहण समारोह
राष्ट्रीय लोक अदालत में 476896 वादों का हुआ निस्तारण- जिला जज
वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, अपर मुख्य सचिव ने तैयारियों का लिय...
61वाँ आईएचजीएफ दिल्ली मेला – स्प्रिंग 2026 का भव्य समापन, अक्टूबर संस्करण की तैयारियों को मिली रफ्ता...
डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न।
यमुना प्राधिकरण के अधिकारी अब गांवों में जाकर करेंगे किसानों की समस्याओं का समाधान