महिंद्रा पिकअप पलटी, परिचालक की मौत
ग्रेटर नोएडा। थाना ईकोटेक -प्रथम क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो पॉइंट से 5 किलोमीटर दूर एक महिंद्रा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में चालक और परिचालक को गंभीर चोट आई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर परिचालक को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि इंद्रजीत पुत्र सुखबीर निवासी जनपद बुलंदशहर बृहस्पतिवार को एक महिंद्रा पिकअप में सवार होकर ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेस-वे पर जीरो पॉइंट से 5 किलोमीटर दूर जाते ही उनके वाहन के सामने कोई अन्य वाहन आ गया। उन्होंने एकदम से ब्रेक मारा। उनकी महिंद्रा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस घटना में चालक और परिचालक को गंभीर चोट आई। उन्होंने बताया कि दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने परिचालक इंद्रजीत पुत्र सुखबीर उम्र 30 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि थाना ईकोटेक- प्रथम पुलिस मामले की जांच कर रही है।