फीमेल डॉग के साथ दरिंदगी : रेप के बाद तीसरी मंजिल से फेंका

ग्रेटर नोएडा: शहर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। एक व्यक्ति ने इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना की वारदात को अंजाम दे दिया है। शख्स ने फीमेल डॉग के साथ दुष्कर्म किया है। पड़ोसी के देख लेने पर उस शख्स ने डॉग को तीसरी मंजिल से फेंक दिया। घटना में फीमेल डॉग घायल हो गई। घटना बुधवार देर रात करीब 12 बजे की है। आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज हुई है।

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के अल्फा-2 में रहने वाली एक महिला वकील ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। दर्ज कर एफआईआर के मुताबिक अल्फा-2 में किराये पर रहने वाले उनके पड़ोसी ने एक फीमेल डॉग के साथ रेप किया है। आरोपी व्यक्ति गली की फीमेल डॉग को पकड़कर अपने दूसरी मंजिल के घर पर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के वक्त वहां रह रहे कुछ लोगों ने देख लिया। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद काफी लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।

शोर सुनकर डॉग को नीचे फेंका
उन्होंने एफआईआर में बताया कि शोर सुनने के बाद वह भी वहां पहुंच गई। इसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई। लोगों के शोर मचाने और इकट्ठा होने पर उस व्यक्ति ने तीसरी मंजिल से उस डॉग को नीचे फेंक दिया। घटना में डॉग को काफी गंभीर चोटें आई है। वहीं थाना बीटा-2 के थाना प्रभारी ने बताया कि इस प्रकरण में केस दर्ज किया जा चुका है। आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी देखे:-

जैतपुर से लापता नाबालिग का शव नहर में मिला, परिजनों ने दोस्तों पर हत्या की जताई आशंका
हत्या का प्रयास व लूट के मामले में फरार बदमाश पुलिस एनकाउंटर में....
बड़ी वारदात करने आया बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
BHEL डीजीएम के हत्या का मामला: अहम सुराग जुटाने में लगी पुलिस
साइबर अपराधियों को बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने का मामला, चीनी नागरिक सहित पांच गिरफ्तार
3 साल से फरार गैंग रेप का आरोपी इनामी अनुज रावत को एसटीएफ ने दबोचा
दादरी पुलिस के हत्थे चढ़े शराब, चेकिंग के दौरान गिरफ्तार
दनकौर पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर गिट्टी चोरी करने वाले बदमाश बदमाश
सपा नेता की हत्या में फरार चल रहा भारतीय जनता युवा मोर्चा का नेता गिरफ्तार
कासगंज अपडेट: एनकाउंटर में मारा गया सिपाही का हत्यारा
कार में जलकर हुई मां-बच्चे की दर्दनाक मौत, दहेज़ हत्या का आरोप
नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
अज्ञात साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति से लाखों की ठगी की
संदिग्ध परिस्थिति में खेत में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव
क्या एकतरफा प्यार में हुई अंजलि राठौर की हत्या ! , नामजद मुकदमा दर्ज
फरार विदेशी में से तीन पकड़े गए , बाकियों की तलाश जारी