अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म सिटी परियोजना की हुई प्री बिड मीटिंग, मशहूर फिल्मी हस्तियां हुई शामिल

ग्रेटर नोएडा: यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा जारी की गई अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म सिटी परियोजना की प्री बिड मीटिंग आज प्राधिकरण के सभाकक्ष में आहूत की गई। इस प्री बिड मीटिंग में यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म सिटी विकसित करने के इच्छुक संभावित आवेदकों द्वारा ऑनलाइन तथा ऑफलाइन रूप में प्रतिभाग किया गया। सर्वप्रथम प्राधिकरण की सलाहकार संस्था मैसर्स सीबीआरई द्वारा परियोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कुमार सिंह, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा की गई तथा साथ ही साथ प्रोस्पेक्टिव बीडर्स द्वारा उठाये गये बिंदुओं पर जवाब भी दिया गया। प्री बिड मीटिंग में बिडर को बिड डॉक्यूमेंट के साथ परियोजना का प्रेजेंटेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी जमा करवाने का सुझाव भी प्राप्त हुवा। बैठक में श्री वालिया द्वारा सक्सेसफुल बिडर को 1000 एकड़ की फ़िल्म सिटी परियोजना के अगले फेसेज में रोफ़ल की सुविधा दिये जाने की माँग की गयी , जिससे विनिंग बिडर को फाइनेंशियल सिक्योरिटी मिल सके।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुण वीर सिंह द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों के साथ संवाद भी किया गया तथा प्राधिकरण के बिल्डिंग बाई लॉज से भी अवगत कराया गया।

इस कार्यक्रम में फ़िल्म जगत से मशहूर फ़िल्म निर्माता के.सी. बोकाडिया, मोहिन्दर वालिया, कोरिया की फ़िल्म कंपनी सिक्योरियो के प्रतिनिधियों, विनय मित्तल डायरेक्टर टी-सीरीज, मिलाप कपूर, विपुल डी शाह ग्रुप प्रतिनिधि, भूटानी ग्रुप, जितेंद्र छाबरा आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बैठक में शासन व प्राधिकरण की तरफ़ से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रुति, कपिल सिंह, विपिन जैन, शिशिर सिंह निदेशक सूचना, नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इस प्री बिड मीटिंग में उठाये गए बिन्दुओं अथवा क्वेरीज का जवाब प्राधिकरण की सलाहकार संस्था सीबीआरई द्वारा तैयार कर सक्षम स्तर से अनुमोदनोपरांत अपलोड किया जायेगा।

यह भी देखे:-

डॉ. विनोद "प्रसून" महाराष्ट्र राज्य पाठ्यपुस्तक निर्माण मंडल, "बालभारती" पुणे में भाषा विशेषज्ञ के र...
देश में पहली बार ड्रोन से की जाएगी दवाओं की डिलीवरी, इस राज्य ने शुरू किया प्रोजेक्ट 'मेडिसिन फ्रॉम ...
लीज बैक के साक्ष्य जुटाने को शिविर 16 नवंबर से, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से तिथिवार शेड्यूल जारी
आठवीं मंजिल से गिरकर विदेशी छात्र की मौत
एनएआई द्वारा आयोजित कार्यक्रम "कलम के सिपाही" में सम्मानित हुए पत्रकार
दनकौर में एसीपी ब्रज नंदन राय ने व्यापारियों के साथ की बैठक
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में हैलोवीन समारोह, नन्हे बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों से बिखेरी मुस्कानें
दिल्ली-एनसीआर में किसानों के हक़ की लड़ाई लड़ेगा "जय जवान- जय किसान मोर्चा"
किसान एकता संघ की मासिक बैठक यमुना प्राधिकरण परिसर में हुई
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वायु प्रदुषण के प्रति किया सचेत
30 जुलाई को प्राधिकरणों के खिलाफ महा आंदोलन, किसानों की महापंचायत में जुटेगा जनसैलाब
एकादशी के पावन पर्व पर पिलाया शरबत
गोस्वामी सुशील जी महाराज के जन्मदिन पर भारतीय सर्वधर्म संसद ने मनाया सद्भावना दिवस 
प्रेरणा विमर्श-2026 में ‘नारी सम्मान और युवा स्वाभिमान’ पर हुआ वैचारिक मंथन
कानूनी जागरूकता के लिए निकाली कार रैली
दादरी में चाँद मस्जिद में रोजा इफ्तार, हाजी अय्यूब मलिक ने देश की तरक्की खुशहाली के लिए दुआ की