आईजी मेरठ ने नारी सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का किया उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा : आज जिला पुलिस मुख्यालय गौतम बुद्ध नगर में नारी सुरक्षा एवं जागरूकता सप्ताह का उदघाटन आईजी मेरठ ज़ोन राम कुमार द्वारा किया गया । इस अवसर पर एसएसपी लव कुमार एसपी ग्रामीण सुनीती, एसपी क्राइम प्रीति बाला गुप्ता, अन्य पुलिस अधिकारीयों के अलावा विभिन्न स्वयंसेवी संगठन तथा विभिन्न प्रबुद्धजन व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाईन एवं अन्य संसाधनों के अधिक से अधिक उपयोग करने की बात कही गई।

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों कोे महिलाओं की सुरक्षा हेतू बहुत ही संवेदनशीलता से उनकी कठिनाईयों को दूर करने के लिए निर्देशित किया गया तथा 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की समस्याओं को दूर करने हेतु जेजे एक्ट व पोक्सो एक्ट आदि पर सभी को संवेदनशील बनाने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अलावा बाल श्रम एवं हयूमन ट्रैफिकिंग को दूर करने हेतु पुलिस को अपनी पैनी नजर रखकर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं गौतम बुद्ध नगर पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में जेजे एक्ट तथा पोक्सो एक्ट पर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।

एसएसपी लव कुमार ने इस सम्बन्ध में पुरूषों को भी संवेदनशील बनाये जाने की आवश्यकता पर बल दिया ।

महिलाओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में जनपद पुलिस द्वारा एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा ।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में रोटरी क्लब का नेक अभियान: बिना हेलमेट वालों को बांटे मुफ्त हेलमेट, लगाईं रिफ्लेक्टर...
यूपीआईटीएस 2025 का फोकस विदेशी खरीदारों व इंडस्ट्री–अकादमिक भागीदारी पर: डीएम, गौतमबुद्ध नगर
आईटीएस कॉलेज ऑफ हेल्थ एंड वेलनेस स्टडीज (ITSCHWS) को उत्तर प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ फिजियोथेर...
घोड़ी बछेड़ा गांव में किसान सभा का विस्तार, 200 महिला-पुरुष किसानों ने ली सदस्यता
YEIDA PLOT SCHEME : RPS -06 आवासीय योजना का ड्रा सम्पन्न, सैकड़ों की किसमत खुली, पूरे विश्व में लोगों...
JewarAirport के लिए ज्युरीख इंटरनेशनल एजी और नियाल के बीच CONCESSION AGREEMENT हस्ताक्षर हुआ
मंगलमय इंस्टीट्यूट में “नारी शक्ति सम्मान” कार्यक्रम आयोजित
तेज हवा के दौरान निर्माणाधीन दीवार से ईंट गिरने पर मजदूर की मौत
जयंती पर याद किए गए पंडित जनेश्वर मित्र
राष्ट्रीय एकता दिवस :  वूमेंस ऑन व्हील्स ने  की साइकिलिंग, देश को प्रदूषण मुक्त रखने की ली शपथ 
बच्चों ने शिविर में सीखा आत्मरक्षा के गुर
सरस आजीविका मेला-2025 का भव्य शुभारंभ, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प
राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
ग्रेटर नोएडा में जल संकट से राहत की पहल: चार नए भूमिगत जलाशयों का निर्माण
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव : जानिए किन प्रत्याशियों के नामांकन हुए रद्द
नॉलेज पार्क में कोरोना ने दी दस्तक , डीएम सुहास एल वाई ने जारी किया "नो मास्क, नो समान" का आदेश