मौसम बदलते ही बीमार पड़े लोग, डेंगू के केस में इजाफा

नोएडा । शरद ऋतु की आने की आहट से मौसम में आए बदलाव के चलते बुखार और उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बेतहाशा बढ़ गई है। जिसके चलते यहां के जिला अस्पताल, ईएसआई अस्पताल और निजी अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ जमा हो रही है।

मौसम में आए बदलाव के बीच शहर में बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 3500 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार से प्रभावित मरीजों की संख्या ज्यादा रही। इसके अलावा यहां के ईएसआई तथा विभिन्न निजी अस्पतालों में भी बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। ज्यादातर मरीज वायरल बुखार से ग्रसित हैं। कुछ मरीजों के पेट दर्द और दस्त जैसी शिकायतें भी थी। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रेनू अग्रवाल ने बताया कि 24 घंटे फीवर क्लिनिक को चालू रखा गया है। उन्होंने बताया कि मरीजों की देखभाल के लिए डॉक्टर को आदेशित किया गया है।

वहीं बुधवार को जनपद गौतम बुद्ध नगर में डेंगू के 18 मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि जनपद में डेंगू की मरीजों की संख्या बढ़कर 924 हो गई है। उन्होंने कहा कि डेंगू का मच्छर नहीं पनपे इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर जांच कर रही है। लापरवाही मिलने पर 143 लोगों को नोटिस दिए गए हैं, जबकि 65,500 रूपए का जुर्माना लगाया गया है।

यह भी देखे:-

जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई , पढ़ें पूरी खबर
अवैध शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार
भारतीय किसान यूनियन (अजगर) ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, NTPC प्रभावित गिरफ्तार किसानों के रिहाई की म...
किसी भी उम्र में हो सकता है टीबी, जानकारी ही बचाव : डॉ एके मौर्य
किसानों का हक छीन रही है सरकार : सुरेन्द्र सिंह नागर, जेवर में सपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन सम्पन्न
एस्टर पब्लिक स्कूल में शुरू हुआ सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट, पहले ही दिन दिखा रोमांच
जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने समर्पित शिक्षकों को किया सम्मानित
Felicitation of X board achievers at Ryan Greater Noida
जीबीयू में सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव अभयंजना 2020  का  समापन  
देश के तीन करोड़ नौकरीपेशों लोगों को बड़ा तोहफा, बजट में बड़ी टैक्स छूट का ऐलान
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए, आगामी 20 मई तक सभी विद्यालय बंद
कोरोना का कहर : उत्तर प्रदेश में स्कूल-कॉलेज फिर से बंद, जानिए- कब तक बंद रहेंगे?
तेज रफ़्तार के कहर ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में 
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने IIMT कॉलेज में लगाया रक्तदान शिविर
Auto Expo – The Motor Show 2018 commences with exclusive media preview
मोहम्मद शमी के खिलाफ भद्दी टिप्पणियों को लेकर फेसबुक का ऐक्शन, कही ये बात