श्री रामलीला मंचन साईट 4 : भरत मिलाप व राम राज्यभिषेक की लीला का हुआ भव्य मंचन

ग्रेटर नोएडा: श्री रामलीला कमेटी द्वारा ग्रेनो साईट चार में गणेश वंदना से रामलीला प्रारम्भ हुई ।

आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जे पी तिवारी जी जेलर जिला कारागार गौतमबुद्धनगर ने दीप प्रज्जलित कर आज के कार्यक्रम की शुरुआत की।

श्री राम लक्ष्मण को भेजकर लंका में विभीषण का राजतिलक करवाते हैं और हनुमान जी को अशोक वाटिका में सीता को लेने भेजते हैं और श्री राम लक्ष्मण से अग्नि का प्रबन्ध करने को कहते हैं कि सीता अग्नि परीक्षा के उपरांत ही मुझसे मिलेगी उनकी इस बात पर लक्ष्मण क्रोधित हो उठते हैं तब श्री राम उन्हें समझाकर उन्हें शांत करते हैं और हनुमान जी सीता जी को लेकर आते हैं अग्नि परीक्षा के उपरांत पुष्पक विमान से राम लक्ष्मण सीता सुग्रीव हनुमान विभीषण सब अयोध्या के लिये चलते है मार्ग में ऋषि भारद्वाज का आशीर्वाद लेकर और मित्र गुह राज से मिलते हैं माता सीता गंगा जी की पूजा करती हैं और हनुमान नंदी ग्राम में पहुंचकर भरत को शुभ समाचात देते है कि श्री राम अयोध्या लौट रहे हैं यह सुनकर पूरी अयोध्या में खुशी की लहर दौड़ पड़ती हैं और पुरवासी नाचते गाते खुशी मनाते हैं और भगवान श्री राम और भरत का मिलाप होता है और श्री राम गुरु वाशिष्ठ और तीनों माताओं से मिलते हैं तब गुरु वशिष्ठ उनके राजतिलक के लिये कहते हैं और अयोध्या में प्रभु श्री राम का राजतिलक होता हैं
इसी के साथ रामलीला मंचन का समापन होता है ।

कमेटी सभी सहयोग कर्ताओ का कार्यक्रम के प्रायोजक का मीडिया का ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण यूपी सीड़ा जिला प्रसाशन व पुलिस प्रसाशन का कमेटी धन्यवाद करती है । इस अवसर पर अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह बिजेन्द्र सिंह आर्य मनोज गर्ग सौरभ बंसल विनोद कसाना ओमप्रकाश अग्रवाल कुलदीप शर्मा मुकेश शर्मा , हरेन्द्र भाटी के के शर्मा मुकुल गोयल अमित गोयल कमल सिंह , गजेंद्र सिंह संजय सिंह श्यामवीर भाटी अतुल जिन्दल विकास भाटी मनोज यादव सुभाष चन्देल अनिल कसाना सुनील प्रधान अरुण गुप्ता सुरेंद्र तायल विकास आर्य प्रमोद भाटी रिंकू आर्य राहुल नम्बरदार दीपक भाटी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

पंचशील ग्रींस में सम्पन्न हुआ 9वां विशाल नवरात्र महोत्सव और पंचम रामलीला महोत्सव: सौहार्दपूर्ण माहौल...
Guru Nanak Jayanti : देश मना रहा है नानक जी का जन्मोत्सव, जानें कौन थे सिख धर्म के पहले गुरु
रक्षाबंधन पर विशेष: श्रावणी पूर्णिमा का महत्त्व, बता रहे हैं पंडित सागर शर्मा
श्री रामलीला कमेटी साइट 4 ग्रेटर नोएडा: बाली सुग्रीव युद्ध देख रोमांचित हुए दर्शक, हनुमान जी ने जलाई...
श्री रामलीला कमेटी साईट - 4 रामलीला मंचन : लंका में छिड़ा राम- रावण युद्ध, मेघनाथ के प्रहार से लक्ष्म...
कल का पंचांग, 20 दिसंबर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ग्रेटर नोएडा में गणपति डांस फेस्टिवल 2025: संस्कृति, संगीत और सामूहिक उल्लास का संगम
श्री राम मित्र मंडल नोएडा लीला रामलीला मंचन : श्री राम ने शिव धनुष तोड़ा, सीता ने डाली वरमाला
कल का पंचांग 15 जनवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ग्रेटर नोएडा सेक्टर म्यू-1 में छठ महापर्व का भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
कल का पंचांग, 5 फ़रवरी 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
"हिंदुस्तान में हिंदू का अस्तित्व" पुस्तक का विमोचन व विचार गोष्ठी का आयोजन
कल का पंचांग, 17 जनवरी 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 21 अक्टूबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
पितृपक्ष श्राद्ध प्रारम्भ : पूर्वजों को श्रद्धांजलि और तर्पण का पावन समय
धूमधाम से निकाली भगवान गणेश की शोभायात्रा