श्री आदर्श रामलीला : रावण दहन व दशहरा मेला देखने उमड़ी भीड़, सांसद डॉ. महेश शर्मा रहे मुख्य अतिथी
श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर के मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य ने बताया किं श्री आदर्श रामलीला मंचन पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद गौतम बुध नगर डॉक्टर महेश शर्मा रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ महेश शर्मा जी ने कहा कि भगवान राम का मंदिर अयोध्या में भव्य रूप से 14 जनवरी 2024 तक भव्य रूप में तैयार हो जाएगा।
हम सभी को भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए आज के मंचन पर रामेश्वरम स्थापना रावण अंगद संवाद लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध में लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं कुंभकरण मेघनाथ सती सुलोचना और अहीरावण वध रावण वध मंचन पर किया जाता है रावण मेघनाथ कुंभकरण पुतलों को जलाया जाता है असत्य पर सत्य की जीत कि हमें सीख लेनी चाहिए। रामलीला अध्यक्ष श्री चंद भाटी व महासचिव सत्यपाल शर्मा ने आये हुए सभी श्रद्धालु भक्त जनों का आभार व्यक्त किया रामलीला पर मुख्य रूप से श्रीं चंद्र भाटी भूदेव शर्मा सत्यपाल शर्मा कर्मवीर आर्य लक्ष्मण सिंघल जयदेव शर्मा ओमवीर बैसला विनोद पंडित विशाल गोयल राजेश ठेकेदार सुनील सोनक बिजेंद्र मुद्ग़ल विनोद भाटी अनिल भाटी आदि हज़ारो नगरवासी रामलीला मंचन और पुतला दहन दसहरा मेला देखने की लिए पहुँचें।