गलगोटियाज कॉलेज में जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गलगोटियाज कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के परिसर में मिशन शक्ति 4.0 अभियान के तहत राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन मुख्य अतिथि के रूप में पहुँची।

मिशन शक्ति अभियान 4.0 के अंतर्गत दिनांक 21 अक्टूबर 2023 को गलगोटियाज कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा के परिसर में प्रतिभा शुक्ला माननीय राज्य मंत्री महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन की गौरव मयी उपस्थिति में जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी वर्कर्स, स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ, शिक्षक, विद्यार्थी, एनआरएलएम की महिलाएं, आशा बहुऐं। एनम और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थीयों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

वर्णिका सिंह सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा, जिला प्रदूषण अधिकारी अतुल कुमार सोनी, पूनम तिवारी जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विभाग की योजनाओं और विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाइयों और योजनाओं से अवगत कराया गया। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर्स और महिलाओं को उपलब्ध विधिक सहायता आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला जी के द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने का आवाहन किया गया। जिससे उत्तर प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति अभियान सफल हो सके और अपनी पूर्णता को प्राप्त कर सके।

यह भी देखे:-

मोदी के संबोधन की बड़ी बातें: बीमारी भेदभाव नहीं करती तो हमने भी नहीं किया
जी एन आई ओ टी संस्थान को उत्तर भारत के मोस्ट प्रॉमिसिंग इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट अवार्ड से नवाजा गया
गौतम बुद्ध नगर की जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक में शिफ्ट हुआ एल्विस
शारदा में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
RYANITES VIEWS THE DIRECT INTERACTION OF HON'BLE PRIME MINISTER WITH STUDENTS
शारदा यूनिवर्सिटी के छात्रों ने Boeing BUILD 5.0 में जीता राष्ट्रीय खिताब
CBSE 10वीं के नतीजे कुछ ही देर में घोषित होंगे , ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
आईआईएमटी समूह में फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्रों ने बांधा समा
एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा के दो इंस्टीट्यूट को मिले अवार्ड
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में पीजीडीएम नवीन प्रबन्धन छात्रों हेतु फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन
गलगोटिया कॉलेज के शुभम सिंह का अच्छे पैकेज पर अमेज़न वेब सर्विस में चयन
यूपी पुलिस में आवेदन करने की आज अंतिम तिथि, जल्द भरें अपना एप्लीकेशन फॉर्म
GBU: पृथ्वी दिवस के अवसर पर हुआ पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय योग शिविर का समापन
आई० टी० एस० इंजीनियरिंग कालेज ग्रेटर नोएडा ने दिव्य रूप में मनाया प्राण प्रतिष्ठा समारोह
गलगोटिया विश्वविद्यालय और इकोले इंटुइट लैब (फ्रांस) के साथ हुई साझेदारी,जानिए पूरी खबर