श्री रामलीला कमेटी साईट 4 : सीता के वियोग में वन-वन भटके श्रीराम, खग-मृग से पूछा पता

गणेश वंदना से रामलीला मंचन प्रारंभ हुआ । आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर जी ने दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। दीप प्रज्जलित में अपर पुलिस अधीक्षक STF राजकुमार मिश्रा, योगेन्द्र चौधरी कार्यक्रम के प्रायोजक KP कसाना दिवाकर भीधुड़ी विवेक हूण जी ने दीप प्रज्जलित किया ।

श्री राम वनवास जाते समय सीता जी और अनुज भ्राता लक्ष्मण संग चित्रकूट से आगे चलते हैं, और मार्ग में ऋषि अगस्त से उनकी मुलाकात होती है ऋषि अगस्त उन्हें पंचवटी का मार्ग बताते हैं तीनों पंचवटी में पहुँचते हैं पंचवटी में नारद सूपर्णखा सम्वाद होता है तब सूपर्णखा श्री राम से विवाह करने का प्रस्ताव उनके समक्ष रखती है।

कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया लक्ष्मण जी द्वारा सूपर्णखा की नाक काटी जाती है वह खरदूषण के पास जाती है खरदूषण सूपर्णखा के अपमान का बदला लेने आता है श्री राम व लक्ष्मण से युद्ध होता है और वह मारा जाता है फिर वह रावण के पास जाती है तब रावण मारीच को मनाकर उसे स्वर्ण मृग के रूप में ले जाता है और स्वयम साधु के वेश में जाकर सीता का हरण कर लेता है । माता सीता की रक्षा को जटायु आता है रावण के हाथों जटायु घायल हो जाता है ।

महासचिव विजेन्द्र सिंह आर्य ने बताया श्री राम सीता के वियोग में रोते बिलखते हैं वन वन सीता की खोज करते हैं कभी खग मृग से पूछते हैं तो कभी पेड़ पौधों से सीता के बारे में पूछते हैं, सीता को खोजते खोजते घायल जटायु से उनकी मुलाकात होती हैं जटायु उन्हें बताता हैं कि रावण सीता का हरण करके ले गया हैं और जटायु अपने प्राण त्याग देते हैं जटायु उद्धार होता हैं और आरती के साथ रामलीला का समापन होता है।

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया 22 अक्टूबर की लीला में शबरी उद्धार, राम – सुंग्रीव मित्रता , बाली वध , सीता की खोज , हनुमान रावन सवांद , लंका दहन आदि लीलाओ का मंचन होगा ।

इस अवसर पर अध्यक्ष मनजीत सिंह बिजेन्द्र सिंह आर्य मनोज गर्ग सौरभ बंसल विनोद कसाना ओमप्रकाश अग्रवाल कुलदीप शर्मा मुकेश शर्मा हरेन्द्र भाटी के के शर्मा मुकुल गोयल अमित गोयल श्यामवीर भाटी गजेंद्र सिंह कमल सिंह आर्य गिरीश जिन्दल अतुल जिन्दल विकास भाटी मनोज यादव सुभाष चन्देल अनिल कसाना सुनील प्रधान अरुण गुप्ता सुरेंद्र तायल विकास आर्य मास्टर प्रमोद भाटी रिंकू आर्य राहुल नम्बरदार दीपक भाटी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 6 अक्टूबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
महावीर जयंती के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन, १४०० लोगों ने किया भोज
श्री रामलीला कमेटी साइट 4 रामलीला : राम ने खाए शबरी के झूठे बेर
आज का पंचांग, 4 नवम्बर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 4 मई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 14 सिंतबर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
राम के राजतिलक की घोषणा से देवताओं में चिंता, कैकयी ने मांगे दो वर, राम को वनवास
श्रीराम मित्र मण्डल नोएडा ने किया भूमि पूजन, 29 सितंबर से श्रीराम लीला महोत्सव का होगा शुभारंभ
कल का पंचांग, 25 अगस्त 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
श्रीराम लीला साईट 4 : अहिल्या उद्दार देख भाव विभोर हुए दर्शक
हनुमान जयंती महोत्सव : जागरण व सुंदरकांड का भव्य आयोजन
दशहरा महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर धार्मिक रामलीला कमेटी की बैठक सम्पन्न
श्रीधार्मिक रामलीला मंचन की तैयारी को लेकर हुई बैठक
कल का पंचांग, 8 दिसंबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कल का पंचांग, 27 मई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 16 नबम्बर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त