रामलीला : गिद्ध राज जटायु ने लंकापति रावण से माता सीता को बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी

ग्रेटर नोएडा: श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वाधान में गोस्वामी सुशील जी महाराज के दिशा दिशा निर्देशन में रामलीला का मंचन राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों द्वारा किया जा रहा है ।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में दादरी विधायक तेजपाल नागर, उत्तर प्रदेश के विशेष डाचीव बीएन सिंह और के.पी. कसान रहे।

आज पंचवटी में भगवान श्री राम ने अपना निवास स्थान बनाया और वहां पर सुपर्णखा के नाक काटे जाने के निर्णय से भगवान ने सभी भक्तों को यह संदेश दिया कि पराई स्त्री या पराये पुरुष के प्रति मन में गलत आकर्षण से समाज में सिर्फ और सिर्फ आपकी नाक कटेगी। माता सीता के हरण के दृश्य ने सभी भक्तों को यह संदेश दिया कि पराई स्त्री हरण का अपराध आपके संपूर्ण वंश के विनाश का कारण बनेगा। जटायु वध के दृश्य ने सभी भक्तों को आज संदेश दिया कि अगर किसी भी स्त्री की रक्षा करेंगे और आपके प्राण भी चले जाते हैं तो स्वयं ईश्वर आपको पिता का सम्मान देंगे और अपने हाथों से अंतिम संस्कार कर मोक्ष प्राप्त करा देंगे। भगवान श्री राम का माता सीता के विछोह के विलाप के दृश्य के माध्यम से ईश्वर ने यह संदेश दिया कि हर पुरुष को अपनी पत्नी के प्रति अटूट प्रेम समर्पण का भाव होना चाहिए। और माता शबरी के जूठे बेर खाकर स्वयं परमपिता परमेश्वर ने ऊंच नीच के भेदभाव को समाज में से हटाने का और सभी को समान अधिकार का संदेश दिया। सभी भक्तों ने आज की सभी कथाओं का भरपूर आनंद लिया और सब ने भगवान श्री राम का पूरे परिसर में जयकारा लगाकर पूरे परिषद को श्री राम मय कर धन्य कर दिया। जय श्री राम।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक गोश्वामी सुशील जी महाराज राजकुमार नागर, शेर सिंह भाटी, संरक्षक हरवीर मावी, प्रदीप शर्मा,बालकिशन सफ़ीपुर,सुशील नागर,अध्यक्ष आनन्द भाटी,महासचिव ममता तिवारी,कोषाध्यक्ष अजय नागर, मिडिया प्रभारी धीरेंद्र भाटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश गोतम,महेश शर्मा, पवन नागर,श्रीमती रोशनी सिंह, सत्यवीर मुखिया,रक़म सिंह भाटी,मनोज गुप्ता,चैनपाल प्रधान,नवनीत गुप्ता, फिरे प्रधान,बीरपाल मावी,श्रीमती विमलेश रावल, मयंक,भगवत्,पवन भाटी, ज्योति सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग 15 अप्रैल 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 22 फरवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
ग्रेनो वेस्ट में ऋग्वेद पारायण महायज्ञ: छठे दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, मंत्रोच्चार से गूंजा क्षे...
देशभर के पर्यटकों को लेकर अयोध्या पहुंची रामायण एक्सप्रेस, भक्त हुए भाव विभोर
श्री रामलीला कमेटी साईट फ़ोर सेंट्रल पार्क ग्रेटर नोएडा ने दशहरा पर्व के लिये किया भूमि पूजन किया
जन्माष्टमी महोत्सव : साई अक्षरधाम मन्दिर में महारास की प्रस्तुति
माँ वैष्णवी धाम मंदिर नवादा में संगीतमय श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारम्भ कल 5 जनवरी ...
विजय दशमी (दशहरा), दशहरा अथवा विजयादशमी , पर्व क्यों मनाया जाता है ? बता रहे हैं ऋषि वशिष्ठ
कल का पंचांग, 23 जनवरी 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 24 नवंबर 2020 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
कल का पंचांग, 24 जुलाई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
रामलीलाओं का मंचन देखने आज ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे डिप्टी सीएम
पंचशील ग्रीन 1 में रामलीला महोत्सव: बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिल
शिवरात्रि पर माता वैष्णो देवी मंदिर में कावड़ियों ने किया शिव का जलाभिषेक
Diwali 2021 Laxmi Puja Muhurat: कल दीपावली पर किस मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजा, जानें पूजा विधि
पंचांग व राशि फल, 25 अक्टूबर 2026, जानिए शुभ एवम अशुभ मुहूर्त