Greater Noida West : श्री रामलीला महोत्सव केवट ने श्री राम को गंगा पार कराई हुआ भरत मिलाप, भावुक हुए दर्शक
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित की जा रहे रामलीला महोत्सव 2023 में आज मंचन राम के वन गमन, केवट के उद्धार का मंचन हुआ और केवट ने अपने मित्र प्रभु राम को अपनी नाव से गंगा नदी को पार करवाया। तदोपरांत दशरथ मरण का मार्मिक दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो गए।
दशरथ मरण की खबर सुनकर भरत जी ननिहाल से अयोध्या वापस आते हैं और जब उन्हें पता चलता है कि माता कैकयी की आज्ञा से प्रभु राम को वन जाना पड़ा तो वे कैकयी पर क्रोधित होते हैं और श्री राम जी को वापस लाने वन की ओर चलते हैं। आज के अंतिम दृश्य में राम-भरत मिलाप का भावपूर्ण दृश्य देखकर दर्शक करुणा से भर गये।
ट्रस्ट के सूत्रों ने बताया कि 21 अक्टूबर को सप्तमी के दिन विशाल कन्या पूजन का आयोजन रहेगा जिसमें 351 कन्याओं का पूजन भोजन आदि होगा। इस आयोजन में उत्तराखंड से पधारी महामंडलेश्वर साध्वी श्री राधाचार्य सरस्वती जी महाराज विशिष्ट अतिथि होंगी। महर्षि वेद वेदाङ्ग गुरुकुल से पधारे आचार्य मंत्रोच्चार से यह पूजन कार्य करेंगे।
