श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई : धूमधाम से निकली रामबारात, माता सीता की विदाई का दृश्य देख नम हुई दर्शकों की आंखे

ग्रेटर नोएडा: श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वाधान में गोस्वामी सुशील जी महाराज के दिशा दिशा निर्देशन में रामलीला का मंचन राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों द्वारा किया जा रहा है ।

मंचन की शुरूआत गणेश पूजन के साथ हुई। तत्पश्चात भगवान श्री राम की बारात में बहुत सारे दर्शकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया नृत्य किया और प्रभु के साथ बाराती बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। माता सीता की जनकपुर से विदाई के दृश्य ने सभी दर्शकों की आंखों को नम कर दिया। भगवान श्री राम के अयोध्या पहुंचने पर जब महाराज दशरथ जी ने भगवान श्री राम को राजा बनाने की इच्छा ब्यक्त की इसके विरोध में कैकई और मंथरा के बीच के संवाद ने उन सभी दर्शकों को बहुत बड़ी शिक्षा देने का काम किया जो दूसरों की बातों से प्रभावित हो धर्म विरुद्ध और परिवार विरुद्ध फैसला लेकर जीवन भर पश्चात का भागी बनते हैं। भगवान श्री राम की वनवास का दृश्य देख सभी दर्शकों की आंखों से अश्रु की धारा बह निकली। तत्पश्चात् भगवान श्री राम का चित्रकूट पहुंचना और ऋषियों के साथ मिलन के दृश्य ने यह शिक्षा देने का काम किया की आप विपरीत परिस्थितियों में भी परमार्थ और लोगों का कल्याण करने में समर्थ बन सकते हैं। आज के इन मंचन के दृश्यों ने पूरे रामलीला परिसर को भक्तिमय कर सभी भक्तों को कृतार्थ कर दिया।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक गोश्वामी सुशील जी महाराज राजकुमार नागर, शेर सिंह भाटी, संरक्षक हरवीर मावी, प्रदीप शर्मा,बालकिशन सफ़ीपुर,सुशील नागर,अध्यक्ष आनन्द भाटी,महासचिव ममता तिवारी,कोषाध्यक्ष अजय नागर,धीरेंद्र भाटी मीडिया प्रभारी,उमेश गोतम,महेश शर्मा, पवन नागर,श्रीमती रोशनी सिंह,सतबीर मुखिया,रक़म सिंह भाटी,मनोज गुप्ता,चैनपाल प्रधान,नवनीत गुप्ता, फिरे प्रधान,बीरपाल मावी,श्रीमती विमलेश रावल, मयंक,भगवत्,पवन भाटी, ज्योति सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 17 मार्च 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
नवरात्रा सेवक दल, नवरात्र महोत्सव व रामलीला महोत्सव का करेगा आयोजन
जानिए क्या होता है मलमास,कब होता है आरम्भ, बता रहे हैं पं. मूर्तिराम आनन्द बर्द्धन नौटियाल
श्री रामलीला कमेटी रामलीला : गणेश पूजन के साथ रामलीला मंचन का आगाज
आज का पंचांग, 11  सितम्बर 2020 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
आज का पंचांग, 22 सितम्बर 2020 , जानिए शुभ एवं  अशुभ मुहूर्त 
नारद मोह प्रसंग में नारद मुनि का टूटा अहंकार, राम जन्म पर झूमे श्रद्धालु
वैदिक रूप में कैसे मनाएँ दीपावली का शुभ पर्व, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा
कल का पंचांग, 17 जून 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
प्रकाशपर्व दीपावली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी मंदिर में नवमी उत्सव: सांस्कृतिक कार्यक्रम, भोग और श्यामा संगीत की खास प्रस्त...
विजय महोत्सव- 2022 कार्यक्रम के लिये साइट 4 में भूमि पूजन समारोह हुआ सम्पन्न
श्री शक्ति मंदिर मां बगलामुखी पीतांबरा पीठ में दुर्लभ अत्यंत दिव्य भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की गई 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट रामलीला: मंथरा ने कैकेयी के कान भर राम को दिलाया वनवास
धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा-कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा सेक्टर 82 नोएडा
बैसाखी पर खालसा सर्जना दिवस की धूम: गौड़ सिटी गुरुद्वारा में दिनभर चला कीर्तन, लंगर और श्रद्धा का सं...