सेंट जोसफ विद्यालय में हुआ ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन
आज दिनांक 16/10/ 2023 को सेंट जोसफ विद्यालय में World Food Day के अवसर पर विद्यालय के Cooking Club ने कक्षा 7 वीं से 11 वीं तक के छात्रों के लिए ‘Cooking without fire ‘ प्रतियोगिता का आयोजन किया।

इस प्रतियोगिता में 22 दलों ने भाग लिया। प्रत्येक दल ने स्वच्छता और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन बनाए और उन्हें अत्यंत आकर्षक रूप में प्रस्तुत कर निर्णायक दल का मन मोह लिया। इस अवसर पर निर्णायक के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य आदरणीय फादर ऑल्विन
पिंटो, प्राइमरी हैड मिस्ट्रेस सिस्टर सीथा, प्री प्राइमरी हैड मिस्ट्रेस सिस्टर मेबल, श्रीमती राजी तथा श्रीमती प्रियंका जोशी रहीं । प्रतियोगिता के समापन पर आदरणीय प्रधानाचार्य फादर ऑल्विन पिंटो ने सभी दलों की पाक कला की सराहना की।
