ग्रेटर नोएडा : सूरजपुर कस्बे में निकाली गई जुलूस-ए-मोहम्मदी

ग्रेटर नोएडा : अराकीन- ए -कमेटी के तत्वावधान में सूरजपुर कसबे में जुलूस-ए-मोहम्मदी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम नेहायत अदबो एहतराम के साथ निकाला गया। बानी-ए-इसलाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के नारे से सारा शहर गूंज उठा। इसका नेतृत्व कमेटी अध्यक्ष असगर भाटी ने किया।

कसबे के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए जुलूस मदरसा रज़ा-ए – मुस्तफा मदरसा पहुंचकर आमसभा में तब्दील हो गया। आमसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अमन और शांति के दूत बानी-ए-इसलाम हजरत मोहम्मद के जिंदगी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की अपील की। वक्ताओं ने झूठ, बेईमानी, मक्कारी, चुगलखोरी जैसी बुरी आदतों से बचने का अपील करते हुए कहा कि बच्चों को हर हाल में शिक्षा से जोड़ने की जरूरत है। शिक्षा के बगैर इंसान का वजूद अंधकारमय बना रहता है। वक्ताओं ने एकता, सद्भावना व देश में अमन और शांति के लिए सामुहिक रूप से दुआ मांगी गई और सलातो सलाम पढ़ा गया। जुलुस में मोबिन खान हाजी हसनदीन यूनुस भाटी सैकड़ों लोग शामिल हुए ।

यह भी देखे:-

पानी-पानी हुई दिल्ली, एनसीआर में झमाझम बारिश , उमस और गर्मी से राहत
ग्रेटर नोएडा में दुकान, ऑफिस व क्योस्क पाने का एक और मौका
केंद्र गाय को घोषित करे राष्ट्रीय पशु, गौरक्षा हो हिंदुओं का मौलिक अधिकार -इलाहाबाद उच्च न्यायालय
औद्योगिक भूखंडों की ई नीलामी के विरोध में आईईए नहीं करेगा होली मिलन समारोह, ड्रॉ प्रणाली लागू करने क...
बेटियों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी राखी
छठवीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत
देखें VIDEO, प्रेमी के ख़ुदकुशी के बाद प्रेमिका का खौफनाक कदम
पत्रकार को शोक
कल का पंचांग, 5 फरवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
भाकियू भानू ने  टेलीकान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओ के साथ की मीटिंग
भारत टेक्स 2025 का भव्य उद्घाटन: गिरिराज सिंह ने वस्त्र उद्योग की वैश्विक संभावनाओं को सराहा
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के सदस्यों ने मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों के बीच किया कम्बल का वितरण
किड्स फाउंडेशन स्कूल का पहला वार्षिक दिवस आग़ाज़ समारोह मनाया गया
जिला कारागार में जेल प्रीमियर लीग क्रिकेट का रोमांचक दूसरा दिन, खिलाड़ियों और दर्शकों का जोश दिखाई द...
गौसेवक राहुल गुर्जर नरौली द्वारा आंदोलन की चेतावनी के बाद हरकत में आया प्राधिकरण, मानी गई मांगे,आंदो...
शारदा विश्वविद्यालय में किक्रेट स्टाफ प्रतियोगिता का शुभारंभ, पहले दिन हुए रोमांचक मैच