गौतम बुद्ध नगर पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर कई मोर्चे पर कर रही है कार्रवाई: लक्षमी सिंह , पुलिस आयुक्त

नोएडा । उत्तर प्रदेश मे मिशन शक्ति के विशेष अभियान के तहत आज से चौथा चरण शुरू किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन से इसका शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सेक्टर 108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में देखा गया। इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह तथा पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे। मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण के औपचारिक शुभारंभ के अवसर पर आज सुबह को गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने पुलिस उपायुक्त कार्यालय ग्रेटर नोएडा से सुबह 8:30 बजे एक महिला सुरक्षा रैली निकाली जो 11 बजे के करीब पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 108 पहुंची।

इस अवसर पर बोलते हुए डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर काफी संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर हाल में महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करना चाहती है। पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए गौतम बुद्ध नगर पुलिस कई मोर्चे पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि हर थाने में महिला हेल्प डेस्क शुरू की गई है। महिलाओं की समस्याओं को निराकरण करने के लिए एक अलग से सेल का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस कई जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने कहा कि महिला संबंधित अपराधों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द सजा हो सके, इसके लिए पुलिस कोर्ट मे प्रभावी पैरवी कर रही है, जिसके चलते कई आरोपियों को सजा हुई है।

यह भी देखे:-

बिजली संकट : देश मे क्यूँ बढ़ रही है बिजली की समस्या, पढें कारण
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गांधी-शास्त्री जयंती पर किया जीवन मूल्यों का स्मरण, अधिकारियों ने दी प्रेर...
आम आदमी पार्टी की दादरी में संगठनात्मक बैठक सम्पन्न
कोरोना काल मे की गई जनसेवा के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नेफोमा टीम को किया सम्मानित ।
जन्मदिन पर गुल्लक फोड़कर राम मंदिर निर्माण के लिए दी सहयोग
"नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट" तक होगी बेहतरीन रोड, मेट्रो और रैपिड रेल कनेक्टिविटी
चौधरी जतन सुखबीर प्रधान शिक्षा समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह— प्रोफेसर रामगोपाल यादव बोले, “शिक...
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में क्रिसमस ईव का उल्लास, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से वातावरण हुआ मनमोहक
पसंद संस्था ने मिशन 22 करोड़ के तहत स्कूल में कराया पौधारोपण
गलगोटियास विश्वविद्यालय में "स्टार्टअप कम्युनिटी" का भव्य शुभारंभ: उद्यमिता को मिलेगी नई दिशा
बीटा- 2 सेक्टर के समस्या से रूबरू हुए ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारी
किस्मत खुलेगी कुछ ही घंटों में! देखें लाइव प्रसारण ग्रेनो न्यूज यूट्यूब चैनल पर – यमुना प्राधिकरण की...
ग्रेटर नोएडा :संचारी रोग पर लगाम लगाने को ग्रेनो में 18 अक्तूबर से चलेगा दस्तक अभियान
सीएम युवा योजना में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, बैंक तय समय में पूरे करें लक्ष्य: सीडीओ
ग्रेनो प्राधिकरण ने चलाया वॉक टू डस्टबिन अभियान
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसियो ने चलाया सफाई अभियान