जेवर क्षेत्र में बदमाशो का आतंक, दिन दहाड़े दो लूट कर पुलिस को दी चुनौती

जेवर । आज जेवर- खुर्जा मार्ग मुख्य चौराहा पर एक युवक से मोटरसाइकिल सवार बदमाशो ने मोबाइल फोन लूटा तो गाँव नीमका के समीप शाम को मुनीम से हथियार बन्द मोटरसाइकिल सवार बदमाश 35 हजार की नगदी लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूट गैंगरेप हत्या की वारदातो से जेवर क्षेत्र मे पहले से ही हड़कम्प मचा हुआ है। उधर कोतवाली पुलिस ने घटना की सूचना से इंकार किया है।

मोहल्ला मल्लपाड़ा जेवर निवासी सागर सोमवार की सुबह करीब 11 बजे जेवर खुर्जा मार्ग पर स्थित एच डी एफ सी बैंक से रूपये निकालने आया था कि बैक के समीप बाईक सवार दो बदमाशो ने फोन पर बात कर रहे युवक के गाल पर तमाचा मारकर सात हजार रूपये के कीमत के मोबाइल फोन को लूट कर फरार हो गये । पीड़ित ने मामले की तहरीर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशो के खिलाफ जेवर कोतवाली पुलिस को दी है।

दूसरी घटना जेवर खुर्जा मार्ग गांव नीमका के समीप करीब पांच बजे उस समय हुई जब उधारी के रूपये लेकर बाईक से लौट रहे मुनीम को दो बाईक सवार अज्ञात बदमाशो ने ओवरटेक कर रोक लिया और मारपीट कर तमंचा के बल पर जान से मारने की धमकी देकर 35 हजार रूपये की नगदी लूटकर फरार हो गये . बदमाश मोटरसाइकिल की चाबी को भी अपने साथ ले गये।
जेवर क्षेत्र मे अलग-अलग स्थानो पर हुई दो स्थानो पर हुई लूट से क्षेत्र के लोगो मे भय व्याप्त है
अंधेर मे तीर चला रही है। सोमवार को दो स्थानो से अलग -अलग हुई लूट के मामले मे कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीड़ितो की ओर से अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी ।

यह भी देखे:-

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा रणदीप भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य
शातिर चोर गिरोह का हुआ पर्दाफ़ाश , चार गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद 
बेख़ौफ़ बदमाशों ने ऑटो चालक को मारी गोली
रेलवे लाइन के पास अज्ञात शव मिला
नहर में डूबे छात्र का शव मिला
जागरण में भाग लेने गए परिवार के घर चोरी
बड़ी वारदात करने आया बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
गैंगस्टर परिवार ने छुपाई अपनी असलियत, बेटी की शादी के बाद खुलासा, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
ग्यारहवीं मंजिल से गिरकर एनपीसीएल कर्मचारी की मौत
बुजुर्ग दंपति की सेवा के लिए रखे गए पुरुष नर्स ने क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर निकाली लाखों की रकम
दिन में काम और रात में चोरी, कुछ ऐसा था इन बदमाशों के रोजमर्रा का काम
जमीनी विवाद में हिंसक झड़प, एक की गोली मारकर हत्या
रणदीप भाटी गैंग के दो वांटेड ईनामी शॉर्प शूटर गिरफ्तार, सिंगा पंडित पर हमला के हैं आरोपी
नशे का विरोध करना युवक को पड़ा महंगा
पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट के 15 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार
नोएडा होमगार्ड ड्यूटी घोटाला : डिविजनल कमांडेंट समेत 5 गिरफ्तार