समोसा बनाते समय सिलेंडर फटा ,पांच घायल

नोएडा । थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर गांव में भूप सिंह भडाना पुत्र हरकेश के मकान मे किराए पर रहने वाले रणबीर (24 वर्ष) आज सुबह 11:30 बजे के करीब को अपने घर पर समोसा बना रहे थे। समोसा बनाते समय एक छोटा गैस सिलेंडर फट गया, जिसकी वजह से घर में मौजूद गुड़िया (32 वर्ष), माया (25 वर्ष), मालती (50 वर्ष), विजय (32 वर्ष) और रणधीर (24 वर्ष) सहित 7 लोग झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस मौजूद है। कानून व्यवस्था संबंधित कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घायल समोसा आदि बनाकर ठेली पर बेचते हैं।

यह भी देखे:-

आरटीओ दफ्तर में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया का प्रदर्शन।
ग्रामीणों के सहयोग से आजमपुर गढ़ी में लाइब्रेरी का उद्घाटन
किसानों की मूल मुआवजे सहित अन्य समस्याओं को लेकर एडीएम से कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक
दीपावली: रामलला के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, अयोध्या पहुंचकर सीएम ने दी दिवाली की बधाई
भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर जवानों के साथ दिवाली मनाने नौशहरा सेक्टर पहुंचे PM मोदी
माता कृष्णा देवी के घर में जन्मे अजातशत्रु नेता ने भारत में जगाया राष्ट्रवाद की अलख: चेतन वशिष्ठ
ट्विन टावर ध्वस्तीकरण होने के बाद मलबा बना चुनौती, कैसे होगा निस्तारण, योजना  तैयार  
नोएडा: वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 6 बदमाश गिरफ्तार, 7 कारें बरामद
नोएडा : जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई , हुक्का बार कराया गया बंद
चंद्रयान-3 के सफलता पूर्वक लैंडिंग पर गलगोटिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने मनाया जश्न
नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
पुलिस चौकी के सामने महिला ने केरोसीन तेल डालकर खुद को किया आग के हवाले , झुलसी , देवर समेत इनपर लगाय...
मुख्यमंत्री योगी ने किया एलान: मथुरा में मांस की बिक्री पर लगेगी रोक, शराब बेचने पर भी होगी पाबंदी
फैसला: एक नवंबर से दिल्ली में खुलेंगे स्कूल,स्कूल के बारे में लिया ये फैसला
यातायात माह के तहत हुआ 3 लाख 49 हजार 233 वाहनों का चालान
स्विमिंग पूल में डूबकर सीए की मौत