अपर मुख्य सचिव ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

ग्रेटर नोएडा: अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री तथा अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन, उत्तर प्रदेश शासन एसपी गोयल द्वारा आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, ज़ेवर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण व नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह, वाईआईएपीएल के सीईओ श्री क्रिस्टोफ़ शेलमैन, निकोलस, किरण जैन सीओओ, मनीष वर्मा ज़िलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर, श्रुति अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, कपिल सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, विपिन जैन अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, शैलेंद्र भाटिया विशेष कार्याधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सर्वप्रथम एटीसी टॉवर के निर्माण कार्यों को देखा गया। एटीसी टॉवर आठ मंज़िल का बनाया जाना है, जिसमें से 06 टावर का कार्य पूर्ण कर अंतिम 02 टॉवर का काम चल रहा है। एटीसी टॉवर की ऊँचाई 30 मीटर की है तथा निर्माण फ़रवरी 2024 तक पूर्ण करा दिया जायेगा। सभी अधिकारियों द्वारा एटीसी टॉवर की आठवीं मंज़िल तक सीड़ियों के माध्यम से पहुँचकर निर्माण कार्य देखे गये। एयरपोर्ट पर हवाई पट्टी का निर्माण कार्य 70 परसेंट के क़रीब कार्य पूर्ण हो गया है। हवाई पट्टी का कार्य फ़रवरी मार्च 2024 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है। श्री गोयल द्वारा एयरपोर्ट में बन रहे टेमिनल भवन के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया, यह कार्य भी तीर्व गति से करवाया जा रहा है। निकोलस शेलमैन सीईओ वाईआईएपीएल द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में ज़ेवर एयरपोर्ट के निर्माण कार्य में लगभग 7200 वर्कर्स दिन रात काम में लगे हैं। अपर मुख्य सचिव द्वारा एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए एनएचएआई द्वारा दयानतपुर में बनाये जा रहे इंटरचेंज के निर्माण कार्य का भी जायज़ा लिया गया। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया की एयरपोर्ट को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बन रही रोड का कार्य भी निर्माणाधीन है तथा ससमय इसे पूर्ण करा दिया जायेगा।

अपर मुख्य सचिव द्वारा निर्माण कार्यों में और तेज़ी लाने तथा परियोजना के कन्सेशन एग्रीमेंट के अनुसार निर्धारित अवधि में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।
यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि एयरपोर्ट के निर्माण के आज 15 million safe hours भी कम्पलीट किए गए हैं अथार्थ बिना किसी मेजर दुर्घटना के एयरपोर्ट का कार्य निर्वाध गति से रात दिन चल रहा है। यह साईट पर अपनाए जा रहे सेफ्टी मेजर्स, विजिलेंस व निर्माण एजेंसी टाटा द्वारा वर्कर्स को प्रदान किए जा रहे महोल के कारण संभव हो रहा है।

यह भी देखे:-

जागरण में भाग लेने गए परिवार के घर चोरी
UP Government Jobs: दीवाली बाद उत्तर प्रदेश में 22794 सरकारी नौकरियों के लिए UPSSSC जारी करेगा नोटिफ...
नववर्ष के द्वार पर: "नए सूरज 2025 के आगमन" की कामना के साथ यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ...
आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में आबकारी विभाग एक्शन में , हो रही है छापेमारी
"ऑपरेशन तलाश" के तहत 1000 अपराधियों का सत्यापन, 149 पर सख्त कार्रवाई
विशेष चेकिंग के दौरान नोएडा पुलिस ने पकड़ा 11 लाख 90 हजार रुपए
विभिन्न सड़क हादसे मे तीन की मौत
कैप्टन के तेवर: नए संगठन को खड़ा करेंगे अमरिंदर, पंजाब के इन नाराज नेताओं को लाएंगे सा
ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा को सम्मान
यूपी: प्रदेश में अब तक 7 करोड़ 69 लाख लोगों का कोविड टीकाकरण, सक्रिय मामले 300 से भी कम
NCLT से मिली बड़ी राहत, जेपी इंफ्राटेक के 20 हजार से ज्यादा फ्लैट खरीदारों को राहत
दिल्ली-मेरठ RapidX : सुरंग बनाने का काम पूरा, जल्द मिलेगा सफर करने का मौका
भारतीय किसान यूनियन (सर छोटूराम) का संगठन विस्तार, किसान व युवाओं के मुद्दों पर होगा राष्ट्रीय स्तर ...
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले के विरोध में कांग्रेस का हुआ प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश बनेगा सेमीकंडक्टर उत्पादन का नया हब: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने की शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश