Delhi-NCR Air Pollution: दिल्ली एनसीआर की हवा हुई जहरीली, सांस लेना हुआ मुश्किल

राजधानी दिल्ली और दिल्ली से सटे इलाकों में वायु प्रदूषण बढ़ते जा रहा है। सर्दी की शुरुआत से पहले ही हवा में जहर घुलने लग गया है। वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए पीएम मोदी के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने हाई लेवल टास्क फोर्स की मीटिंग की है, जिसमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा उत्तर प्रदेश और दिल्ली सरकार के प्रमुख सचिव भी मौजूद थे। इस मीटिंग में CAQM के अधिकारी भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने NCR में वायु गुणवत्ता पर हाई लेवल मीटिंग में स्वच्छ ईंधन और EV की ओर शिफ्ट होने और EV चार्जिंग सुविधाओं को विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। राज्यों से कहा गया है कि वे पराली जलाने पर नियंत्रण रखें। साथ ही उनहोंने कहा कि राज्य बायोमास प्रबंधन करें और वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए वैकल्पिक फसलों की किस्मों की खेती पर जोर दें।

दिल्ली से सटे औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में भी प्रदूषण का स्तर (delhi, pollution level) बिगड़ने का प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। प्रदूषण के चलते अस्थमा एवं एलर्जी के रोगियों को परेशानी होने लगी है। जिले में अभी ग्रेप के पहले चरण में प्रतिदिन पांच से सात नए अस्थमा के रोगी चिन्हित हो रहे हैं, जबकि एलर्जी के रोगी खांसी और छींक से परेशान हो गए हैं।

यह भी देखे:-

आज़ादी उत्सव 2026: विद्यार्थियों को संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक
न हो ऑक्सीजन की कमी, शुरू हुआ ऑक्सीजन बैंक, पढें पूरी ख़बर
शारदा विश्वविद्यालय में 5 वां वार्षिक टेक फेस्ट, 'कंट्रीवान्स' का शुभारभ
गंभीर बीमारी से जूझ रही 16 साल की बच्ची को शारदा हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने दिया नया जीवन
एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेनो कैंपस में इनोवेशन इन साइंस इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी - मैनेजमेंट अंतराष्ट्रीय ...
मिस्टिक पॉप गर्ल्स बैंड की धुन पर आईआईएमटी में फ्रेशर पार्टी का समापन, जमकर थिरके छात्र
शारदा विश्वविद्यालय में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए संगोष्ठी और रैली निकाली
जीएल  बजाज में सिस्को नेटवर्किंग अकादमी द्वारा संगोष्ठी का आयोजन 
डीपीएस में 'क्यूरेका' का भव्य आयोजन
कालीबाड़ी ने दुर्गा पूजा के अवसर पर ड्राइंग प्रतियोगिता का किया आयोजन
भावनात्मक रूप से राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े: प्रो. प्रीति बजाज
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का विस्फोट जारी, जानिए आज का हाल
जी. एन. आई. ओ. टी. के छात्रों के लिए "सायोनारा " - विदाई समारोह का आयोजन
जेवर के विकास में महिलाएं भी बनेंगी भागीदार : धीरेन्द्र सिंह, बदलते जेवर की बदलती मातृशक्ति
जीआईएमएस में "साइबर सुरक्षा के विकसित प्रतिमान" पर सत्र, डीसीपी प्रीति यादव ने साझा की अहम जानकारिया...
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया शैक्षिक भ्रमण