गौतम बुद्ध नगर में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से ”जल ज्ञान यात्रा” का हुआ आयोजन

  • – छात्र-छात्राओं ने पानी की गुणवत्ता की जांच को अपने सामने देखा, जल जांच से जुड़े सवाल भी किये
  • – स्कूली बच्चों ने पानी की हर एक बूंद का संचयन करने की शपथ ली
  • – ,जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना के तहत निर्मित पानी टंकी-पम्प हाउस भी देखने पहुंचे छात्र-छात्राएं
  • – भूजल उपचार, ग्रे वाटर का उपचार और अन्य संबंधित मुद्दों की भी स्कूली बच्चों की जानकारी दी गई

राज्य सरकार की अनूठी पहल ”जल ज्ञान यात्रा’ शुक्रवार को गौतम बुद्ध नगर में आयोजित की गई। विभिन्न सरकारी स्कूलों के 75 छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया। यहां पहली बार छात्र-छात्राओं ने पीने के पानी की गुणवत्ता की जांच अपनी आंखों के सामने होती हुई देखी। गांव-गांव में पानी सप्लाई के लिए बनाई गई पानी टंकी का भ्रमण किया। पानी सप्लाई की प्रक्रिया को पम्प हाउस में जाकर समझा। उनको जल बचाने की शपथ दिलाई गई। जिसमें बच्चों ने पानी की हर एक बूंद का संचयन करने और परिवारजनों, मित्रों से पानी को व्यर्थ नहीं बहाने की शपथ ली। पहली बार स्कूली छात्र-छात्राओं को जल जीवन मिशन की परियोजनाओं का सहभागी बनाने के लिए नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से चलाए गये इस अभियान का उद्देश्य भावी पीढ़ी को जल संचयन, जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है।

गौतम बुद्ध नगर में जल ज्ञान यात्रा का शुभारंभ जल निगम (ग्रामीण) के सहायक अभियंता रामदत्त ने किया। स्कूली छात्र-छात्राओं को सबसे पहले बादलपुर जल जांच प्रयोगशाला ले जाया गया। जहां उनको पानी गुणवत्ता की जांच करके दिखाई गई। जल जांच को कुछ छात्रों ने अपने हाथों से करके देखा। वह जल जांच कर काफी उत्‍साहित भी हुए। उनको फील्ड टेस्ट किट से की जाने वाली पानी की गुणवत्ता जांचों की भी जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं ने यहां कई तरह के सवाल जल निगम के अधिकारियों से किये। उन्होंने पूछा कि, कौन-कौन से पानी श्रोतों की जांच गांव-गांव में की जा रही है? जिसके जवाब में उनको बताया गया कि, गांवों में नल, कुएं, हैंडपम्प और ट्यूबवेल के पानी की गुणवत्ता परखी जा रही है। बच्चों ने इस तरह के और भी सवाल पूछे जिसके उत्तर जल निगम के अधिकारियों ने उनको दिये। इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं को जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना के तहत बनाई गई सिदिपुर विलेज वॉटर सप्लाई स्कीम ले जाया गया। यहां छात्र-छात्राओं को निर्मित पानी टंकी की क्षमता, कितने गांव और आबादी को दी जा रही पानी सप्लाई आदि की जानकारी दी गई। उनको पम्प हाउस भी ले जाया गया। यहां उनको भूजल उपचार, ग्रे वाटर का उपचार और अन्य संबंधित मुद्दों की भी जानकारी दी गई। स्कूली छात्र-छात्राएं जल संचयन और जल संरक्षण की जानकारी पाकर काफी खुश हुए। उन्होंने यहां जल बचाने की शपथ भी ली।

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) के साथ समझौता ज्ञ...
एनआईईटी ग्रेटर नोएडा में ट्वायकैथान-2022 के फिजिकल एडिशन का शानदार आगाज़   प्रतिभागियों के उत्साह में...
शारदा विश्विद्यालय:  आर्टिफिशल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग पर कॉन्फ्रेंस आयोजित
देश में पहली बार ड्रोन से की जाएगी दवाओं की डिलीवरी, इस राज्य ने शुरू किया प्रोजेक्ट 'मेडिसिन फ्रॉम ...
आईआईएमटी कॉलेज में इवोल्यूशन एक्सपो 2022 का समापन
देखें VIDEO, 26 फ़रवरी को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह पर रिपोर्ट
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मेनेजमेंट में फैक्लटी डवलपमेंट प्रोग्राम की शुरूआत
पीएम मोदी का काशी दौरा: बाबतपुर से रिंग रोड तक रहेगा उत्सव का माहौल, कल पहुंचेंगे सीएम योगी
गलगोटिया कॉलेज : "पुनर्चक्रण के महत्व" पर वेबिनार का आयोजन
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित
जी. डी. गोयंका में हुआ छात्रों का आन लाइन पदालंकरण समारोह
दिल्ली-यूपी, हरियाणा और मुंबई में बढ़ रहा प्रदूषण, जानिए कहां है सबसे ज्यादा खराब हवा
नवंबर में होने वाली NDA प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगी महिला उम्मीदवार : सुप्रीम कोर्ट
स्काईलाईन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिटयूट : कनाडा में रोजगार प्राप्त करने हेतु सेमिनार
नैक से उत्कृष्ट ग्रेडिंग पाने का लीजिए संकल्प
जूनियर शेफ प्रतियोगिता में शहर के स्कूली बच्चों को मिलेगा अवसर