2023-24 में 61.70 लाख किसान क्रेडिट कार्ड कराए जाएंगे वितरित

  • रबी 2023-24 में योगी सरकार की तरफ से किसानों के लिए 101000.93 करोड़ की व्यवस्था
  • योगी सरकार का निर्देश- कार्ड जारी कर किसानों को समय से दिलाया जाए फसली ऋण

 

योगी सरकार ने किसानों के समुचित विकास के लिए हर स्तर पर पहल की है। अफसरों को निर्देश दिया गया है कि किसानों की समस्याओं का हर हाल में समय से निस्तारण किया जाए। रबी 2022-23 की बात करें तो 82513.32 करोड़ का फसली ऋण किसानों को दिया गया था। 2023-24 में 101000.93 करोड़ की व्यवस्था की जानी है। इस वर्ष 31 जुलाई तक 19.12 लाख किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किया जा चुका है। वहीं समय से फसली ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

किसानों को सुगमतापूर्वक ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश

रबी 2022-23 में 82513.32 करोड़ का फसली ऋण किसानों को दिया गया था। वर्तमान वर्ष रबी 2023-24 में 101000.93 करोड़ की व्यवस्था की जानी है। किसानों को सुगमतापूर्वक ऋण उपलब्ध कराने के लिए 2023-24 में 61.70 लाख किसान क्रेडिट कार्ड प्राथमिकता पर वितरित कराए जाने हैं। इसमें से 31 जुलाई तक 19.12 लाख किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया जा चुका है। किसान क्रेडिट कार्ड जारी करते हुए उन्हें समय से फसली ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए।

लखनऊ मंडल में पांच लाख, गोरखपुर व आगरा में चार-चार लाख कार्ड

सूबे के 18 मंडलों में किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण होना है। इसमें सर्वाधिक क्रेडिट कार्ड लखनऊ मंडल में वितरित होगा। लखनऊ में वितरित होने वाले कार्ड की संख्या 5.15लाख से अधिक है, वहीं गोरखपुर व आगरा में चार-चार लाख कार्ड वितरण किया जाएगा। गोरखपुर में 4.37 लाख, फैजाबाद में 4.41 लाख, देवीपाटन मंडल में 4.39, आगरा में 4.35 लाख कार्ड वितरण कराया जाएगा।

मंडल क्रेडिट कार्ड
सहारनपुर 274723
मेरठ 345803
आगरा 435602
अलीगढ़ 285867
बरेली 199187
मुरादाबाद 332504
कानपुर 351909
प्रयागराज 350747
झांसी 249730
वाराणसी 360530
मीरजापुर 238096
आजमगढ़ 357363
गोरखपुर 437774
बस्ती 366378
देवीपाटन 439309
लखनऊ 515646
फैजाबाद 441807
चित्रकूट 186924

यह भी देखे:-

Delhi Excise Policy: अदालत की संजय सिंह को फटकार- राजनीतिक बयानबाजी मत कीजिए
बिलासपुर पुलिस चौकी के दो पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने हिंडन नदी पहुंचकर छठ घाट का किया स्थलीय निरीक्षण
एसीपी तृतीय ने दनकौर क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च,सुरक्षा का दिया भरोसा
उत्तर प्रदेश में औद्योगिकीकरण के सहज संचालन हेतु सुझाव
सबइंस्पेक्टर हरिओम यादव ने बढ़ाया नोएडा पुलिस का मान,पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित
बोड़ाकी की फाटक 30 मई तक बंद
चौकी परिसर में ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक
उत्तर प्रदेश में 5 वाहन डीलरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, आरसी न देने पर एक माह के लिए निलंबित किए गए ट...
नोएडा :कोर्ट के आदेश पर 5 डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सीरो सर्वे बिलासपुर व नवादा में 48 लोगों का एंटीबाडी सैम्पल लिए
कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए 1 लाख का मिलेगा अनुदान
डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी सदर एवं खनन अधिकारी की बड़ी कार्रवाई
मिट्टी में जहरीली धातुएं बढ़ीं, समाधान है प्राकृतिक खेती – योगी सरकार चला रही बड़ा अभियान
पीएम मोदी ने एकता दौड़ से दी सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि: सीएम योगी
कानपुर में हुई घटना को लेकर पुलिस दिखी अलर्ट,पुलिस ने किया पैदल गस्त