हमें मिलेट्स को अपने थाली में प्राथमिकता देनी और जंक फूड से दूरी बनानी होगी : धीरेन्द्र सिंह

“मिलेट्स का पूरे देश में उपयोग और उपभोग को बढ़ाने की आवश्यकता है”

ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी कृषक गोष्ठी के मौके पर “मिलेट्स मेला” में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने वहां उपस्थित किसानों से खेती-किसानी से जुड़े विषयों पर संवाद किया। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी मिलेट्स के तहत श्री अन्न को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के साथ-साथ हर थाली में पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित हैं।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ साथ मिलेट्स मेला समारोह में कहा कि “मोटे अनाज, जिसमें विशेषकर बाजरा, ज्वार, मक्का, रागी सम्मिलित है। इस मिलेट्स (मोटे अनाज) का पूरे देश में उपयोग और उपभोग को बढ़ाने की आवश्यकता है, क्योंकि मोटे अनाजों में पौष्टिकता भरी हुई है, आज भारत विश्व का सबसे ज्यादा युवा देश है और इस पीढ़ी का स्वास्थ्य बेहतर रहना जरूरी है। हमें मिलेट्स को अपने थाली में प्राथमिकता देनी होगी और जंक फूड से दूरी बनानी होगी, तभी हमारा देश दुनिया में अपनी शक्ति का लोहा मनवा कर आगे बढ़ पाएगा।”

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कृषक रबी गोष्ठी में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि “केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कृषकों के हित में अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जब किसान खुशहाल होगा, तभी देश खुशहाल होगा।”
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि “हमारे क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक निरंतर बिगड़ रहा है, इसलिए सभी किसान भाइयों से अपील है कि पराली को न जलाएं तथा अपने माध्यम से पराली का निस्तारण करें। जैविक खेती की तरफ़ बढ़ें, क्योंकि रसायनिक खाद सामग्री से हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगा है। इसलिए यही उपचार है कि हम पुरातन पद्धति के साथ साथ जैविक खेती को अपनाकर भविष्य को सुरक्षित रख सकें।”

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्री जनार्दन सिंह, उपकृषि निदेशक श्री विनोद कुमार, जिला उद्यान अधिकारी शिवानी तोमर, डॉक्टर मयंक राय, डॉक्टर विपिन कुमार, डॉक्टर मोहन सिंह, डॉक्टर घनश्याम आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

यूपी: अब शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज वालों का होगा टीकाकरण, सोमवार से शुक्रवार तक सामान्य व्यवस्था
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में क्या है हाल,  जानिए 
कोरोना और जीका के बाद केरल में निपाह वायरस का कहर, जानें- लक्षण, बचाव
ग्रेटर नोएडा: 14 नवंबर को डयबिटीज वॉक, YouTube Live Session में डॉक्टर से लीजिये परामर्श
दिवाली की सुबह एनसीआर की हवा हुई जहरीली, AQI खतरनाक स्तर पर
Coronavirus Updates: 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 42,909 नए मामले
रक्तदान महादान : रोटरी क्लब ग्रेनो ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
डॉ. मोहिब हमीदी को मिला सर्जिकल एक्सीलेंस एंड इनोवेशन अवार्ड | इंडिया हेल्थ समिट एंड अवार्ड्स 2025
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल, कोरोना ने 1 की ली जान
दावा : जानिए कैसे , संस्कृत बोलने से डायबिटीज और कोलेस्ट्रोल होता है कम
वेदार्णा फाउंडेशन ने शुरू किया दो दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर
फोर्टिस हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा अपने कैंपस में रविवार को आयोजित करेगा निःशुल्क हेल्थ कैंप
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल, जानिए
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
COVID-19:भारत को करीब 22 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देगा अमेरिका
आज़ादी अमृत महोत्सव के अवसर पर दिव्यांगजनों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य उत्सव का आयोजन