कन्या इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान का आयोजन

डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में “अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कन्या इंटर कॉलेज, भंगेल में बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी ने बताया कि बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता की योजना “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” का उद्देश्य से बालिकाओं के स्वास्थ व शिक्षा की स्थिति को बेहतर करना, कन्या भ्रूण हत्या व बाल विवाह को समाप्त करना, प्रदेश में समान लिंगानुपात स्थापित करना, बालिकाओं के प्रति समाज व आमजन में सकारात्मक सोच विकसित करना है।

आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बालिकाओं से सम्बंधित समस्याओं व मुद्दों यथा- साइबर सुरक्षा, बाल विवाह लिंग आधारित हिंसा, लैंगिक समानता, मेन्स्ट्रुयल हाइजीन मैनेजमेंट, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर जैसे 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन 181, महिला हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन इत्यादि एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की पूर्ण जानकारी देकर योजना के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बालिकाओं द्वारा वृक्षारोपण करा कर उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक और संवेदनशील होने का आवाह्न किया गया। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।

यह भी देखे:-

एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा कैंपस में मनाया गया आईईईई डे
गलगोटिया विश्वविद्यालय में पैरा लीगल वालंटियर्स प्रेरण-प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
नई दिल्ली की छात्रा को मिला 225,000 डॉलर (एयूडी) का शाहरुख खान ला ट्रोब यूनिवर्सिटी पीएचडी स्कॉलरशिप
गलगोटियास विश्वविद्यालय में मनाया गया चौथा दीक्षांत समारोह
The start of 36hrs Non-stop Hackathon (Unesco-India -Africa Harkaton)
शारदा विश्वविद्यालय में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती, रन फॉर यूनिटी का आयोजन
जीएनआईओटी एमबीए संस्थान ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
जीएल बजाज में दीक्षांत समारोह 18 दिसंबर को, होनहार छात्रों के सम्मानित
ग्लोबल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस एवं दा ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
गलगोटियाज यूनिवर्सिटी: पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि
लॉयड बिजनेस स्कूल : पीजीडीएम छात्रों के लिए आयोजित ओरियंटेशन कार्यक्रम जेनेसिस का हुआ समापन
जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
सेंट जोसेफ स्कूल का शत-प्रतिशत परीक्षाफल: बारहवीं में शाश्वत, सुहानी और सक्षम ने मारी बाज़ी, दसवीं म...
द ग्लोबल स्कूल में श्री राम ने खाए शबरी के बेर
आई ई सी के कुशाग्र को मिले 13 कंपनियों से जाब ऑफर
KIDS CARNIVAL AT RYAN GREATER NOIDA