महिला को ब्लेड से कई वार कर किया घायल, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

नोएडा: फेस-2 पुलिस द्वारा महिला के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले शातिर को पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, उसकी निशादेही से घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित क्राफ्ट नाइफ (ब्लेड) बरामद किया गया है।

नोएडा पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया दिनांक 09.10.23 को मुकदमा वादिया द्वारा थाना फेस-2 पुलिस को सूचना दी गयी कि वह और अमर पुत्र जोगेश्वर शाह पिछले 5 वर्षों से रिलेशन में रहते थे, आपस में अनबन होने पर वह दोनों अलग हो गये थे।दिनांक 09.10.23 को एल्डिको युटोपिया के पास अमर द्वारा वादिया पर जान से मारने की नीयत से ब्लेड से लगातार कई वार किये गये, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल वादिया को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया और थाना फेस-2 नोएडा पर मु0अ0सं0 451/2023 धारा 307 भादवि पंजीकृत किया गया।

दिनांक 10.10.23 को थाना फेस-2 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से मुकदमा उपरोक्त की घटना कारित करने वाले अभियुक्त अमर पुत्र जोगेश्वर शाह निवासी बारात घर के सामने, ग्राम गेझा, सेक्टर-93, थाना फेस-2, नोएडा मूल पता ग्राम दरियापुर, थाना बेगुसराय, जिला समस्तीपुर, बिहार उम्र 24 वर्ष को एल्डिको यूटोपिया सोसायटी, सेक्टर-93 नोएडा से गिरफ्तार किया गया। अभिय़ुक्त अमर उपरोक्त से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित क्राफ्ट नाइफ (ब्लेड) को एल्डिको युटोपिया सोसायटी के गेट नं0-3 के पास से बरामद कराया गया। उपरोक्त बरामदगी के उपरांत लौटते समय अभियुक्त अमर द्वारा मौका पाकर पुलिस बल से पिस्टल छिनकर भागने का प्रयास किया गया जिसपर पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु की गयी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगने के कारण घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। घायल अभियुक्त को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। आवश्यक अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा जेवर गैंगरेप अपडेट : आरोपी पर ईनाम घोषित 
नोएडा में चोरी करने वाले संगठित गिरोह के सात बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट, संपत्ति होगी कुर्क
गौतमबुद्ध नगर : वाराणसी के बीजेपी विधायक और बीकानेरवाला पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
नोएडा थाना 20 पुलिस के हत्थे चढ़े शराब तस्कर
बहुराष्ट्रीय कंपनी के जोनल हेड से सोने की चेन लूटी
लूट में वांटेड बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
प्रेम-प्रसंग में बना हत्या का प्लान: पत्नी के साथ मिलकर प्रेमिका को स्कॉर्पियो से कुचला, आरोपी दंपति...
भाजपा कार्यकर्ता को गोली से उड़ाने वाला वाला गिरफ्तार
यूपी एसटीएफ नोएडा ने व्यापारी की हत्या की वारदात को किया नाकाम
ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर बेचने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश,चार गिरफ्तार
हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आईटीआई , डिप्लोमा धारकों के किये रोजगार मेला कल
फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, जॉब के नाम पर विदेशी नागरिकों को शिकार बनाकर लाखों की ठगी, 76 आरोपियों ...
जेवर पुलिस ने विफल की हत्या की योजना, चार हिस्ट्रीशीटर बदमाश दबोचे
लॉकडाउन में स्पा धंधा हुआ मंदा, तो शुरू कर दिया जिस्मफरोशी का कारोबार
निर्माणाधीन बिजलीघर में चोरी करने वाला गैंग पकड़ा गया: पांच आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो दबोचे, अव...
बिसरख पुलिस के हत्थे चढ़े बाइक चोर , चोरी की बाईकें बरामद