लीज बैक निरस्त करने पर किसान सभा ने ग्रेनो प्राधिकरण पर किया जबरदस्त प्रदर्शन , आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त

किसान सभा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने प्राधिकरण पर 237 निरस्त किए गए लीजबैक प्रकरणों के मामले में किया जबरदस्त प्रदर्शन- प्राधिकरण अधिकारियों ने दो हफ्ते में मसले को हल करने का दिया ठोस आश्वासन- किसान सभा ने ठोस आश्वासन पर धरने को समाप्त करने की घोषणा की-आज किसान सभा के घोषित कार्यक्रम के अनुसार सैकड़ो की संख्या में जिनमें महिलाओं की संख्या भी सैकड़ो में थी जैतपुर गोल चक्कर पर इकट्ठे होकर जुलूस की शक्ल में प्राधिकरण की ओर जबरदस्त नारेबाजी करते हुए कूच किया प्राधिकरण के दूसरे गेट पर जबरदस्त नारेबाजी धरना प्रदर्शन करते हुए लोग धरने पर बैठ गए। धरने की अध्यक्षता बाबा रामचंद्र ने की संचालक किसान सभा के महासचिव जगबीर नंबरदार ने किया। धरने को संबोधित करते हुए किसान सभा के अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने कहा कि लीज बैक के शासन स्तर पर लंबित 533 प्रकरणों और बादलपुर के 208 प्रकरणों को अनुमोदित करने का दबाव किसान सभा ने बनाया था जिस पर लिखित समझौता 16 सितंबर को हुआ था लिखित समझौते में 31 अक्टूबर से पहले ही शासन स्तर पर लंबित लीज बैक प्रकरणों को प्राधिकरण ने अनुमोदित कराने का वादा किया था। परंतु 4 अक्टूबर को शासन स्तर से आई चिट्ठी में 533 में से 296 मामले अनुमोदित कर दिए गए और 237 मामले अनुमोदन के बजाय खारिज कर दिए गए हैं जिससे किसानों में आक्रोश फैल गया किसान सभा ने जबरदस्त प्रोटेस्ट करते हुए अफसरो से शासन की भेजी चिट्ठी को निरस्त करने के लिए कहा है अफसरों द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने से आज का धरना प्रदर्शन किया गया, संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा किसान सभा जो भी लड़ाई लड़ती है आर पार की लड़ती है आज हम आईडीसी मनोज कुमार सिंह के नाम और मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा के नाम पर ज्ञापन दे रहे हैं ज्ञापन में हमने 4 अक्टूबर की चिट्ठी को निरस्त करने सभी 237 मामलों में लीजबैक का अनुमोदन शासन से मंगवाने बादलपुर के 208 प्रकरणों का अनुमोदन मंगवाने और शिफ्टिंग की नीति में संपूर्ण रकबे की नीति का अनुमोदन मंगवाने की मांग रखी है धरना स्थल पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमनदीप डूली ज्ञापन रिसीव करने पहुंचे अमनदीप डूली ने धरना रत किसान सभा के लोगों को अवगत कराया कि प्राधिकरण सभी 237 मामलों में तथ्यात्मक जानकारी शासन को उपलब्ध कराते हुए अनुमोदन की कार्रवाई करवायेगा। शिफ्टिंग के सभी मामलों में संपूर्ण रकबे की शिफ्टिंग पर किसान सभा के साथ लिखित में सहमति बन चुकी है शासन स्तर पर लंबित शिफ्टिंग के ड्राफ्ट को भी दुरुस्त कराया जाएगा साथ ही आश्वासन दिया की बादलपुर और चौगानपुर के 208 प्रकरणों को यथावत अनुमोदित कराया जाएगा। इस कार्रवाई के लिए दो से तीन हफ्ते के समय की मांग की है प्राधिकरण के ठोस आश्वासन के आधार पर संयोजक वीर सिंह नागर ने ज्ञापन सौंपते हुए दो से तीन हफ्ते का समय प्राधिकरण को देते हुए धरने के समाप्ति की घोषणा की समाप्ति के समय धरने को संबोधित करते हुए डॉक्टर रुपेश वर्मा ने कहा कि किसान सभा जिले का सबसे मजबूत मुस्तैद और जागरूक संगठन है किसानों के किसी भी मसले पर कोई भी नाजायज करवाई किसान सभा होने नहीं देगी प्राधिकरण के पास सभी मसलों को हल करने के लिए 31 अक्टूबर तक का समय है प्राधिकरण ने किसी भी मसले पर जरा भी ढील की तो 1 नवंबर से प्राधिकरण के दोनों गेटों का ताला बंद कर दिया जाएगा प्राधिकरण को किसानों के मुद्दों को हल करें बिना काम नहीं करने दिया जाएगा किसान सभा के महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा कि आज के धरने प्रदर्शन को एक ही दिन के नोटिस पर बुलाया गया है इतनी बड़ी संख्या में आप लोग आए हैं इसके लिए आपको बधाई यह आपकी जागरूकता का परिचय है और यही वजह है कि एक ही दिन के धरने में प्राधिकरण को ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन देना पड़ा है। आज धरने में जिला कमेटी के सदस्य तिलक देवी जोगेंद्री पूनम भाटी रीना भाटी बबीता सविता भाटी प्रेमवती शेखर प्रजापति दुष्यंत सेन गवरी मुखिया सुरेश यादव सतीश यादव बुधपाल यादव रजे सिंह यादव सेलक यादव संदीप भाटी जितेंद्र भाटी सुशांत भाटी रमेश भाटी निरंकार प्रधान अशोक कार्य रविंद्र बसोया राकेश ठेकेदार अजब सिंह भाटी विनोद सरपंच सुरेंद्र भाटी गुरदीप एडवोकेट अरुण नागर सचिन भती संदीप भाटी डेरिन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्म सिंह नगर जितेंद्र मैनेजर रणवीर मास्टर जी और सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष किसान उपस्थित रहे। भवदीय, डॉक्टर रुपेश वर्मा, अध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान सभा, गौतम बुध नगर।

यह भी देखे:-

सरकार-किसान में ठनी, एमएसपी पर नहीं बन रही बात
एनएच 91 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने तीन मोटरसाइकिल सवारों को कुचला
जीएल बजाज संस्थान में पीजीडीएम विभाग में (बैच 2024-26) के पांच दिवसीय दीक्षारम्भ समारोह नवदिशा का सम...
Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान को दी गईं विज्ञान की किताबें, दूसरे आरोपियों जैसा ही मिल रहा खाना
सेक्टर डेल्टा टू में आवारा पशुओं का आतंक - आलोक नागर
आज के ही दिन गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा लोकतंत्र का मंदिर संसद भवन, जानिए कौन थे हमलावर
मिट्टी में मिल गये माफिया, 60 हजार पुलिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण पर अहम बैठक सम्पन्न, पराली जलाने पर सख...
Cabinet Meeting : पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, टैक्सटाइल क्षेत्र के लिए PLI ...
राष्ट्रीय खेल सप्ताह के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
61वाँ आईएचजीएफ दिल्ली मेला – स्प्रिंग 2026 का भव्य समापन, अक्टूबर संस्करण की तैयारियों को मिली रफ्ता...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 129वीं बोर्ड बैठक में लिए गए अहम निर्णय, जानिए
Kashmir में आतंकवाद पर अंतिम प्रहार, आतंरिक सुरक्षा के लिए 14 साल बाद BSF की वापसी
कैंसर से जूझ रहे व्यक्ति ने अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान
ISKCON Dadri में श्रीमद्भागवतम कथा का दूसरा दिन: अनंतसेश प्रभु ने सिखाई 'मृत्यु की कला'*
डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद में 31 दिसंबर 2023 तक चल रहा है द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा