पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी

ग्रेटर नोएडा । पार्ट टाइम जॉब के नाम पर एक युवक से अज्ञात साइबर ठगो ने 1,29,616 रुपए की ठगी कर ली।

थाना बीटा- दो पुलिस ने बताया कि बीटा- 1 सेक्टर में रहने वाले सक्षम झाॅ ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ दिन पूर्व उन्हें एक मैसेज आया। मैसेज करने वाले लोगों ने उन्हें पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया। पीड़ित का आरोप है कि उन्हें टेलीग्राम एप से जोडा गया तथा शुरुआती दौर में उन्हें एक टास्क दिया गया। पहले उन्हें कुछ फायदा दिया गया, तथा धीरे-धीरे अपने जाल में फंसा कर आरोपियों ने उनके खाते से अपने खाते में 1 लाख 29 हजार 616 रुपए डलवा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

रिटायर्ड फौजी को घर में घुसकर मारी गोली
दो शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, घरों में घुसकर करते थे चोरी
रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य की करोड़ों की संपत्ति जब्त
विशेष अभियान के तहत गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने विभिन्न जगहों से पकड़े 22 बदमाश भारी मात्रा में अवैध हथि...
कोरोना पॉजिटिव महिला ने खुद को लगाई आग, मौत
ग्रेटर नोएडा : कार लूट कर भाग रहे दो बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
उत्तर प्रदेश में गैर प्रांत से शराब लेकर आना अथवा उसका उपभोग करना दंडनीय अपराध
खुद को गोली से उड़ाया, मौत
रेप के आरोपी दो बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
आईसर कैंटर में छुपाकर उड़ीसा से गांजा की तस्करी, दो गिरफ्तार
ग्रेनो वेस्ट में पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ ईनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश
सोशल मीडिया पर युवती की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट, मामला दर्ज
नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
दो मासूम बच्चों की गला रेतकर निर्मम हत्या
बंद बोरे में युवती का शव मिलने से सनसनी
चकमा देकर भाग रहे दो शराब तस्कर को कासना पुलिस ने दबोचा