प्रो बोनो क्लब,शारदा स्कूल ऑफ लॉ को मिला तीसरा लीगल एड पुरस्कार 2023

शारदा विश्वविद्यालय के शारदा स्कूल ऑफ़ लॉ की प्रो बोनो क्लब ने गौतम बुद्ध नगर में कानूनी जागरूकता को बढ़ावा देने और अमूल्य समुदाय सेवाएं प्रदान करने के लिए तीसरा लीगल एड अवार्ड 2023 जीत लिया है।
इस प्रतिष्ठित अवार्ड के ज्यूरी सदस्यों में डॉ कल्पेश गुप्ता, डॉ इवनीत वालिया, डॉ बलविंदर कौर, डॉ नवतिका नौटियाल एवम डॉ हार्दिक पारिख ने प्रो बोनो क्लब, शारदा स्कूल ऑफ लॉ को विधिक सहायता के कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा है।

इंडियन सोसाइटी ऑफ इंटरनेशनल लॉ,नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय कानून संस्थान, नई दिल्ली के निदेशक प्रो. मनोज सिंह, राष्ट्रीय लॉ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली से प्रो.भारती , दिल्ली पुलिस आयुक्त के कानूनी सलाहकार श्री जापान बाबू, वरिष्ठ वकील मिस रिजवाना युसुफ,सुप्रीम कोर्ट ऑफ बांग्लादेश ने प्रो बोनो क्लब के प्रमुख संयोजक डॉ मानवेंद्र सिंह को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और विधिक सहायता एवं जागरूकता फैलाने के लिए सम्मानित किया और डॉ सिंह के अद्वितीय समर्पण की सराहना की।

इस अवसर प्रोफेसर कोमल विग, डीन ,शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने प्रो बोनो क्लब के सभी सदस्यों,और संयोजकों डॉक्टर मानवेंद्र सिंह एवं डॉक्टर वैशाली अरोड़ा को बधाई दी और भविष्य में इसी प्रकार से जनसेवा के लिए प्रेरणा दी और मनोबल बढ़ाया। प्रो बोनो क्लब के संयोजक डॉक्टर मानवेंद्र सिंह और डॉक्टर वैशाली अरोड़ा ने पैरा लीगल वॉलेंटियर्स और लीगल ऐड के सदस्यों की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

यह भी देखे:-

बोर्ड परीक्षा के नियमों में बदलाव, नकल रोकने पर जोर
वनस्थली पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का त्योहार
शारदा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक विभिन्न शोध क्षेत्रों में करेंगे काम
"द वीक बेस्ट कॉलेज सर्वे -2023 में जीएनआईओटी एमबीए संस्थान की 25वीं रैंकिंग"
सुखवीर प्रधान शिक्षा समिति ने सीआईएससीई बोर्ड के टापर्स सम्मानित
ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा में वृक्षारोपण
"एक्यूरेट इंजीनियरिंग कॉलेज में तकनीकी दक्षता हेतु सभी छात्रों को मुफ्त टेबलेट वितरित किया गया"
रयान इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा में अलंकरण समारोह, प्रत्यूष गोयल बने छात्र परिषद के अध्यक्ष , स्कू...
जीएल बजाज में आइडिया डेवलपमेंट, इवैल्यूएशन एंड एप्लीकेशन लैब की स्थापना
शारदा यूनिवर्सिटी में साइंस फिल्म एप्रिशिएशन कोर्स का आयोजन
यूनिजिफ ने आयोजित की ग्लोबल लीडर्स कांफ्रेंस, 21वीं सदी के कौशल और शिक्षा पर हुई चर्चा
समूह गान प्रतियोगिता में सिटी हार्ट स्कूल ने किया शानदार प्रदर्शन, जीता प्रथम स्थान
नर्सिंग कर्मियों के लिए शारदा यूनिवर्सिटी और फिनलैंड के बीच एमओयू हुआ
Kisan Andolan: केंद्र सरकार को राकेश टिकैत ने दिया 26 नवंबर तक का अल्टीमेटम
जीएल बजाज शिक्षण संस्थान उत्तर भारत में नवाचार एवं उद्यमिता के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन अवार्ड से सम्...
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल मैं बच्चों ने विविधता पर एकता कार्यक्रम पेश किया