बीटेक और एमटेक छात्रों को निःशुल्क कोर्स करायेगा एकेटीयू

  • – विश्वविद्यालय ने डाटा एनालिसेस कंपनी क्लिक के साथ किया है करार, एमओयू के तहत कंपनी छात्रों को डाटा एनालिसेस से जुड़े चार कोर्स का देगी ऑनलाइन प्रशिक्षण

डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के बीटेक और एमटेक के छात्र डाटा एनालिसेस से जुड़े चार कोर्स निःशुल्क कर सकेंगे। यह कोर्स यूएस की डाटा एनालिटिक्स कंपनी क्लिक करायेगी। ऑनलाइन माध्यम से कंपनी के विशेषज्ञ छात्रों को वर्तमान में सबसे ज्यादा मांग वाले चार कोर्स का प्रशिक्षण छात्रों को देंगे। इस ऑनलाइन कोर्स में शामिल होने के लिए छात्रों को 20 अक्टूबर तक पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

ये हैं चार कोर्स
इस समय स्वास्थ्य, उद्योग, विज्ञान सहित हर क्षेत्र में डाटा एनालिस्ट की बेहद मांग है। भारत ही नहीं विदेशों में भी डाटा एक्सपर्ट की जरूरत है। ऐसे में डाटा एनालिस्ट के विभिन्न पाठ्यक्रमों में छात्र प्रवेश लेकर विशेषज्ञता हासिल कर रहे हैं। इसी क्रम में माननीय कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय के निर्देशन में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से क्लिक कंपनी के साथ यह कोर्स कराया जा रहा है। कंपनी छात्रों को बिजनेस एनालिस्ट, डाटा आर्किटेक्ट, डाटा एनालिटिक्स और डाटा लिटरेसी कोर्स निशुल्क करायेगी। डीन प्रो0 अरूणिमा वर्मा के अनुसार यह कोर्स छात्रों के कैरियर में काफी फायदेमंद साबित होगा। इसे ऑनलाइन माध्यम से कराया जाएगा। कंपनी के विशेषज्ञ छात्रों को ऑनलाइन क्लास में प्रशिक्षण देंगे। कोर्स पूरा होने के बाद छात्रों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।

यह भी देखे:-

यूपी: प्रदेश में अब तक 7 करोड़ 69 लाख लोगों का कोविड टीकाकरण, सक्रिय मामले 300 से भी कम
एच.आई.एम.टी. ग्रुप ऑफ़ इन्स्टीट्यूशन्स में SPRIESTA ’24 वार्षिक उत्सव का आयोजन
शारदा यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर ने छात्रों को  नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया
Christmas – God’s Gift of Jesus to the World at Ryan Greater Noida
यूनाइटेड कॉलेज ऑफ एजुकेशन में कार्यशाला संपन्न
पीएम मोदी की परीक्षा पर चर्चा देख सावित्री बाई स्कूल की छात्राओं का तनाव दूर
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया शैक्षिक भ्रमण
लैंगिक न्याय व युवा प्रतिभागिता महत्त्वपूर्ण: जस्टिस मृदुल
शारदा यूनिवर्सिटी परिवर्तनकारी शिक्षक पुरस्कार में शिक्षक सम्मानित
Taksh Bamnawat , a teenager become an author and established his book publishing company called T.B...
कोरोना अपडेट : दक्षिण भारत से फैल रहा है नया कोरोना, कहिं लॉक डाउन तो नही लगने वाला, जानें कैसे
ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में हासिल की शत-प्रतिशत सफलता
सीयूईटी के जरिए आवेदन करने वालों की संख्या के मामले में एकेटीयू दसवें नंबर पर
रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो 2023 में गोल्डी ने लांच किया अपना सोलर इन्वर्टर
DU SOL Admission 2021: डीयू ओपेन दाखिला आज से शुरू, बीए और बीकॉम कोर्सेस में प्रवेश 15 दिसंबर तक
दनकौर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कला प्रदर्शनी उन्नयन -2 कार्यक्रम किया गया आयोजित