जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने कहा गांधी जी ने नहीं दिलवाई देश को आजादी, सीएमएस ने दिया नोटिस

नोएडा । जनपद गौतम बुद्ध नगर के जिला अस्पताल में तैनात आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रमोद कश्यप पर आरोप लगा है कि उन्होंने 2 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया, जिसके आधार पर उन्होंने कहा कि गांधी ने देश को आजादी नहीं दिलवाई। लोगों को इतिहास गलत पढ़ाया गया। इस मामले को लेकर जिला अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर रेनू अग्रवाल ने डॉक्टर को नोटिस दिया है, तथा इस मामले की शिकायत जिला अधिकारी और सीएमओ से किया गया है।

जिला अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर रेनू अग्रवाल ने बताया कि 2 अक्टूबर को डॉक्टर अभिषेक शर्मा ने एक बधाई संदेश पोस्ट किया। इसमें लिखा “दे दी हमें आजादी बिना खडक बिना ढाल” साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल” उन्होंने बताया कि इसके कुछ देर बाद ही डॉक्टर प्रमोद कश्यप ने कॉमेंट पोस्ट किया “एक ऐसा झूठा जो हमको बचपन से पढ़ाया गया” उनके इस पोस्ट के बाद उनको नोटिस जारी किया गया। उन्होंने कहा कि नोटिस में कहा गया कि यह पोस्ट आपत्तिजनक है, और राजद्रोह की श्रेणी में आता है। यह राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली के खिलाफ भी है। सीएमएस ने बताया कि डॉक्टर ने नोटिस का अभी तक जवाब नहीं दिया है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर और सीएमओ को दी गई है।

यह भी देखे:-

सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में मनाया गया दीपावली महोत्सव, हुए विभिन्न कार्यक्रम।
कमिश्नरेट गौतम बुध नगर के द्वारा साइबर अपराधों से बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश,पढ़े पूरी जानकारी
अंतरिक्ष में होगा भारतीय स्टार्टअप्स के सैटेलाइट्स का दबदबा, ISRO ने पहली बार की प्राइवेट उपग्रहों क...
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत “सप्ताह के अन्तर्गत प्रचार-प्रसार के लिए मोबाईल वैन को किया गया रवाना : जि...
जीएल बजाज में 'सेलिंग स्किल्स' विषय पर मूल्य तीन दिवसीय वर्धित पाठ्यक्रम का आयोजन
दिल्ली: दीपावली की तरह ही गणेश चतुर्थी भी मनाएगी केजरीवाल सरकार, सीएम करेंगे पूजा, होगा लाइव प्रसारण
Petrol-Diesel की कीमतों में चौथे दिन उछाल, 1 लीटर तेल के लिए लगेंगे इतने रुपए
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई बनर फिल्म अभिनेता सलमान खान को दी धमकी नोएडा और मुंबई पुलिस ...
रेलवे ने यूपी-बिहार से चलाई कई स्पेशल ट्रेनें, छठ से लौटने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी
दिल्ली-यूपी सहित देश के कई राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश
किसान नेता मनवीर तेवतिया गिरफ्तार
नोएडा में हाईटेंशन पोल पर चढ़ा व्यक्ति, 2 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
ट्रैफिक नियम और सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए जीएल बजाज में जागरूकता कार्यशाला आयोजित
चन्द्रयान के सुरक्षित लैंडिंग पर सांसद महेश शर्मा ने कहा, हमें ऐतिहासिक पल का गर्व और गौरव रहेगा
देखें आज का कोरोना अपडेट गौतमबुद्धनगर
रामविलास पासवान और तरुण गोगोई को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण, सुमित्रा महाजन को भी किया गया सम्मानित