पुलिस आयुक्त ने किया 6 सहायक पुलिस आयुक्तों का तबादला

नोएडा । पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को चाक चौबंद करने के उद्देश्य 6 सहायक पुलिस आयुक्त के कार्य क्षेत्र में बीती रात को बदलाव किया है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त रामकिशोर तिवारी को ग्रेटर नोएडा प्रथम का एसीपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पवन गौतम सेंट्रल नोएडा के एसीपी प्रथम बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुशील कुमार गंगा प्रसाद को एसीपी दो नोएडा के चार्ज से हटाकर ग्रेटर नोएडा जोन का एसीपी तृतीय बनाया गया है। वहीं अरविंद कुमार को नोएडा जोन के एसीपी द्वितीय पद पर तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि नोएडा जोन की सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय सौम्या सिंह को एसीपी मुख्यालय के पद पर तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस में तैनात एसीपी सौरभ श्रीवास्तव को नोएडा जोन का एसीपी तृतीय बनाया गया है। पुलिस आयुक्त द्वारा भारी संख्या में सहायक पुलिस आयुक्तो का तबादला करने के बाद चर्चा है कि जल्द ही यहां के कई थाना प्रभारी का तबादला इधर से उधर होगा। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भी भारी संख्या में यहां तैनात इंस्पेक्टर्स का तबादला गैर जनपद होना है।

यह भी देखे:-

विकलांग युवक की निर्मम हत्या, खाली प्लॉट में मिला लहूलुहान शव
यूपी एसटीएफ ने सुंदर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य को किया गिरफ्तार
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
कारोबारी आदित्य सोनी हत्याकांड का तीसरा वांटेड आरोपी सनी  गिरफ्तार, मृतक की राडो घड़ी हत्या में इस...
क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में की थी हत्या, तीन ईनामी गिरफ्तार
गो-वध कांड: दादरी पुलिस के हत्थे चढ़े फरार आरोपी, पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
यहाँ बेचा जा रहा था ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली पार्ट्स
मुठभेड़ में सुंदर भाटी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, पुलिस पर की थी फायरिंग
मंगेतर की अश्लील वीडियो वायरल करने की दे रहा है धमकी
मुठभेड़ में हत्थे चढ़े सुन्दर भाटी गैंग के पांच बदमाश
अगर  फेसबुक मेसेंजर पर आपका साथी मांग रहा है रूपये , तो हों जाएँ सावधान , पढ़ें पूरी खबर 
लूटेरे ने बरामद करवाई यमुना एक्स्प्रेसवे से लूटी गई कार
निक्की हत्याकांड: फरार जेठ और ससुर गिरफ्तार
वांटेड ईनामी बदमाश गिरफ्तार, सालों से ढूंढ रही थी पुलिस
ग्रेटर नोएडा: 19 साल बाद रेप पीड़िता को न्याय मिल सका, 2002 मे हुई थी घटना
गैंगस्टर एक्ट में वांछित डकैत गिरफ्तार