ऑटो चालक के साथ मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल

ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र में 3 अक्टूबर को सूरजपुर के पेट्रोल पंप के पास ऑटो चालकों के बीच हुई मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में 6 लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) सुनीति ने बताया कि सोशल मीडिया पर आज एक वीडियो वायरल हुई है जिसमें सूरजपुर के पास कुछ ऑटो वाले आपस में एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दादरी का रहने वाला अंकित नामक युवक बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट हुई। इस मामले में पीड़ित पक्ष अंकित की तरफ से बीती रात को थाना सूरजपुर में दानिश सहित 6 लोगों को नामित करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस की तीन टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सूत्र बताते हैं कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने भी इस मामले में सख्त रूख अख्तियार किया है, तथा उन्होंने बदमाशों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने का आदेश जारी किया है।

यह भी देखे:-

मुठभेड़ : योगेश भदौड़ा गैंग का ईनामी बदमाश व दो UP STF के कांस्टेबल घायल
प्राधिकरण के बिना अनुमति के किया जा रहा था बहुमंजिला इमारत का निर्माण ,39 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नोएडा में 11 वर्षीय बच्ची को बाल श्रम से मुक्त कराया, आरोपी दंपति गिरफ्तार
दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 मोटरसाइकिलें बरामद
Blued APP पर चैट कर युवक को मिलने के लिए बुलाया फिर की लूट, पुलिस ने एनकाउंटर में किया दो बदमाशों को...
ऑनलाइन ठगी का बड़ा खुलासा: QNET/VIHAAN नेटवर्क से जुड़े 8 आरोपी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार, 1 करोड़ का...
पुलिस दंपत्ति को कमरे में बंद कर उड़ाया लाखों का माल , पीछा करने पर बदमाशों ने की फायरिंग
सैन्य अधिकारी की पत्नी के गले से बाइक सवार बदमाशों ने लूटी सोने की चेन
सबक सिखाने के लिए किशोर की पिटाई कर हत्या, दो गिरफ्तार
दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार
शौख पूरा करने के लिए छात्र करने लगे लूट, पकड़े गए
ग्रेटर नोएडा मके गेस्ट हॉउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
"ना अच्छा बेटा बन पाया, ना ही भाई" लिखकर साइबर कैफे के संचालक ने खुद को गोली से उड़ाया
युवक का शव मिला, दोस्तों पर हत्या का आरोप
कलेक्शन वैन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर लाखों की लूट, गार्ड और चालक की मौत
भू-माफियाओं पर लगा गैंगस्टर एक्ट, कृषि भूमि पर बना दिया था फ़्लैट