नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट मार्च तक एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा, सड़क मार्च में पूरी कर ली जाएगी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेस-वे से कनेक्टिविटी देने के लिए बनने वाली सड़क मार्च में पूरी कर ली जाएगी । साढ़े सात सौ मीटर लंबी सड़क काbनिर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण डा. अरुणवीर सिंह (एनएचएआइ) कर रहा है। एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल को सड़क कनेक्टिविटी के लिए भी यमुना प्राधिकरण ने निविदा जारी कर दी है। आठ माह में सड़क का निर्माण पूरा होगा। इसके समानांतर 45 मीटर चौड़ी सड़क की जमीन अधिग्रहण के लिए भी जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने में,   

करीब एक साल का समय है, लेकिन एयरपोर्ट का ट्रायल फरवरी में ही शुरू हो जाएगा। इसलिए कनेक्टिविटी के कार्यों में तेजी आनी शुरू हो गई है। यमुना एक्सप्रेस-वे के एयरपोर्ट के 7 मुख्य प्रवेश द्वार तक साढ़े सात सौ मीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) एवं यमुना प्राधिकरण सीईओ डा. अरुणवीर सिंह का कहना है कि मार्च तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। एक्सप्रेस-वे के रास्ते आने वाले यात्री इस सड़क से होकर सीधे एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। यही सड़क दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेस-वे की कनेक्टिविटी के लिए हरियाणा के बल्लभगढ़ से नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के लिएबनाई जा रही सड़क से यमुना एक्सप्रेस-वे पर इंटरचेंज से जुड़ेगी।

कार्गो टर्मिनल की कनेक्टिविटी के लिए बनेगी 30 मीटर चौड़ी सड़क, 

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल तक माल वाहक वाहनों की नोएडा ढुलाई के लिए उत्तर पूर्व दिशा में सड़क बनेगी। यमुना एक्सप्रेस-वे से कार्गो टर्मिनल तक सड़क की कुल लंबाई दस किमी होगी, लेकिन अभी 8.25 किमी सड़क के लिए निविदा जारी की गई है। शेष 7.48 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण के लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया है। यह
जमीन चार गांव की है। इसमें रन्हेरा गांव की 3.68 हे., रोही गांव की 1.65 पारोही गांव की 0.65 हे., दस्तमपुर 1.97 हे. जमीन शामिल
है।

यह भी देखे:-

अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने क्रांति के जनक धनसिंह कोतवाल को किया याद
बच्ची के बलात्कार के आरोपी को कोर्ट ने दी कठोर सजा
वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह  के निधन पर पीएम मोदी  ने जताया दु:ख
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 400 छात्रों को टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण
गांवों के साथ कस्बों को भी विकसित करेगा यमुना प्राधिकरण, बोर्ड मीटिंग में जाएगा प्रस्ताव
कलेक्ट्रेट पर डंपर मालिकों का प्रदर्शन, खनन विभाग पर अवैध उगाही का आरोप
जहांगीरपुर कस्बे में अग्रसेन जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इटहैरा  व छोटी मिलक में अवैध कब्जों पर चलाया बुल्डोजर
Christmas Celebration at Ryan International School, Greater Noida – A Heartwarming Festivity of Joy ...
जंतर-मंतर पर शिक्षक संघर्ष का ऐलान, गौतम बुद्ध नगर के शिक्षक भारी संख्या में हुए शामिल
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण : ईआरपी से जुड़ीं पांच और सेवाएं, आवंटी घर बैठे ले सकते हैं लाभ
BSP संस्थापक कांशीराम की जयंती पर भीम आर्मी ने किया आजाद समाज पार्टी ASP की घोषणा
जेपी इंटरनेशनल स्कूल इंटरेक्ट क्लब के अलंकरण समारोह का आयोजन
पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी, डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर कड़ी कार्यवाही
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में अत्याधुनिक डिजिटल डेंटल लैब का शुभारंभ
श्रम विधि एवम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से उद्यमी रूबरू हुए , यस बैंक ने YES MSME योजना के बारे म...