नोएडा सेक्टर 62 के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला की तैयारियां जोरों पर

सेक्टर 62 के रामलीला मैदान में श्रीराम मित्र मंडल नोएडा द्वारा आयोजित होनेवाली श्रीरामलीला महोत्सव 2023 की तैयारियां जोरों से चल रही है। तैयारियों की जानकारी देते हुए श्रीराम मित्र मंडल नोएडा के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि मंच के निर्माण का कार्य जोरों से चल रहा है। पुतला बनाने का भी काम चल रहा है। महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से आज रामलीला मैदान में पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई। बैठक में सेक्टर-६२ चौकी प्रभारी संसार सिंह, समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल, महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बजरंगलाल गुप्ता, राजकुमार गर्ग, राजेन्द्र गर्ग,अनिल गोयल, एस एम गुप्ता, किशनलाल आदि उपस्थित थे। श्रीराम मित्र मंडल रामलीला समिति हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेक्टर 62 के रामलीला मैदान में श्रीरामलीला मंचन का भव्य आयोजन कर रही है।

महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि श्रीरामलीला महोत्सव और श्रीरामलीला मंचन का आयोजन 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक किया जाएगा।15 अक्टूबर को गणेश पूजन के साथ श्रीरामलीला मंचन शुरू होगा।19 अक्टूबर को श्रीराम बारात शोभायात्रा निकाली जायेगी।24 अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया जायेगा एवं रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा।25 अक्टूबर को श्रीराम-भरत मिलाप के साथ ही श्रीरामलीला महोत्सव का समापन हो जाएगा।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 28 मई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
Brahma Kumaris organize a special program on 7 Billion Acts of Goodness
एक दीप शहिदों के नाम पर विचार गोष्टी
कलश यात्रा निकालकर श्रीमद् भागवत कथा का किया शुभारंभ
प्राधिकरण के सीईओ एन जी रवि कुमार से मिला भारतीय किसान यूनियनअंबावता का प्रतिनिधिमंडल
जैन समाज के बच्चों ने जैन मंदिर में की भगवान महावीर की विशेष पूजा
कल का पंचांग, 6 मई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
17 मार्च को शनि अमावस्या पर्व का आयोजन, श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर में किये गये विशेष प्रबंध
कल का पंचांग, 11 अक्टूबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
श्रीराम मित्र मंडल रामलीला: कुम्भकर्ण को जगाने पहुंची सेना, मेघनाद का हुआ वध
शंका समाधान-- अन्नकूट, बलिपूजा, गोवर्धन पूजा
कल का पंचांग, 3 दिसंबर 2022 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ग्रेटर नोएडा में 2 सितम्बर से 14 वां श्री गणेशोत्सव
भूमिपूजन का आयोजन , 30 नवम्बर से श्री हनुमंत कथा
दबंग राशन डीलर के खिलाफ तहसील दिवस मे दी शिकायत
भोर के अर्घ्य के साथ ही सम्पन्न हुआ सूर्य उपासना का छठ महापर्व